फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman burns alive in allahabad

दरवाजे पर ताला लगा महिला को जिंदा जलाया

Mon, 01 Dec 2014 12:48 PM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
woman burns alive in allahabad

इलाहाबाद के फूलपुर थाना क्षेत्र के मैलहन गांव के रसूलपुर मजरा में जमीन के झगड़े में सविता श्रीवास्तव (30) को रविवार दिन में घर में जिंदा जला दिया गया। जिस वक्त मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे आग लगाई गई, उसका पति संतोष कुमार मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए बाजार गया हुआ था।

विज्ञापन


आरोप गांव के ही रहने वाले गुलाब चंद्र के परिवार पर लगा है। विपक्षियों ने आग लगाने के बाद दरवाजे पर बाहर से ताला भी जड़ दिया था। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे पति ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस भी पहुंची और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस के मुताबिक, विवाद 14 बिस्वा जमीन का था। मैलहन के एक इंटर कॉलेज के कर्मचारी संतोष कुमार के पिता रामबाबू ने जमीन कोनार गांव के गुलाब चंद्र की पत्नी अनीता सोनी के नाम 16 अगस्त को रजिस्ट्री कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की लाश देख दहल गया कलेजा

woman burns alive in allahabad

जमीन बिक जाने के बाद भी संतोष इस पर खेती कर रहा था। गुलाब का परिवार भी कोनार गांव छोड़कर रसूलपुर आ गया था लेकिन उसे कब्जा नहीं मिल पाया था। जिस वक्त रजिस्ट्री हुई थी तब खेत में धान की फसल लगी हुई थी। दो दिन से संतोष फसल काटकर अपने दरवाजे पर रख रहा था।

रविवार सुबह वह ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने लगा। आरोप है कि इसी वक्त अनीता, उसका पति गुलाब, बेटियां पूजा, प्रीति और कोमल वहां पहुंच गई। मौके पर संतोष की पत्नी सविता भी थी। संतोष के साथ मारपीट होने पर सविता ने बीचबचाव किया।

आरोप है कि संतोष और सविता को बुरी तरह पीटा। पिटाई के बाद पति-पत्नी अपने घर पहुंचे। संतोष ने पुलिस को खबर देनी चाही लेकिन मोबाइल में बैलेंस नहीं था। वह 10 बजे के आसपास मैलहन अपने स्कूल के पास पहुंचा और दुकान से मोबाइल रिचार्ज करवाया।

वह घर पहुंचा तो उसके पांव तले जमीन ही खिसक गई। कमरे से धुआं निकल रहा था और बाहर ताला लगा हुआ था। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए और ताले को तोड़कर दरवाजा खोला। भीतर सविता की जली हुई लाश पड़ी थी।

लाश देख भड़के लोग, हुआ पथराव

woman burns alive in allahabad

पति का आरोप है कि जब सविता घर पर अकेली थी तो गुलाब चंद्र के परिवार ने मारपीट कर उसे जिंदा लगाने के बाद कमरे के बाहर ताला लगा दिया। सविता के तीन बच्चे सुधांशु, दिव्यांशु और सुप्रिया हैं। सविता भी पति के साथ स्कूल में काम करती थी।

घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर धावा बोल दिया। अनीता और गुलाब चंद्र घर के भीतर दुबक गए तो लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। मौके पर पुलिस पहुंची और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

इसके बाद भी ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। मौके पर नायब तहसीलदार राजीव वर्मा पहुंचे और ग्रामीणों को एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी।

ग्रामीणों के मुताबिक संतोष का पिता रामबाबू अपनी काफी जमीन बेच चुका है। उसने संतोष के परिवार को कुछ भी नहीं दिया था। संतोष तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। इस बात को लेकर भी घर में तनाव था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed