फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   UP: Woman burnt alive after rape

यूपी: देवर ने रेप के बाद भाभी को जिंदा जलाया

Thu, 25 Dec 2014 03:55 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
UP: Woman burnt alive after rape

यूपी में बहराइच के एक गांव में मंगलवार दोपहर दिल दहला लेने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि चचेरे देवर ने भाभी के साथ रेप किया व बाद में केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी।

विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने आग बुझाने के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 80 फीसदी जल चुकी महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात अंतर्गत एक गांव निवासी 25 वर्षीय महिला मंगलवार दोपहर घर के आंगन में अपने तीन वर्षीय बेटे को दूध पिला रही थी। इस दौरान घर में महिला को अकेला पाकर चचेरा देवर बिरजू आ धमका और भाभी के साथ रेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

होश में आई तो बयां किया सच

UP: Woman burnt alive after rape

महिला ने जब पति के घर लौटने पर सब कुछ बताने की बात कही तो गुस्साए बिरजू ने उसकी पिटाई करते हुए पास में रखी केरोसिन की बोतल महिला पर उड़ेलकर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

आग की लपटों से घिरी महिला की चीख पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने इलाज के दौरान होश आने पर नगर मजिस्ट्रेट को कलम बंद बयान दर्ज कराया है।

एसपी आरएल वर्मा ने कहा कि महिला ने रेप का प्रयास होने की बात कही है। इस विरोध के दौरान ही देवर ने उसके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed