फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman burned alive after rape attempt

रेप में नाकाम देवर ने भाभी को जिंदा जलाया

Thu, 13 Nov 2014 04:38 PM IST
Updated Thu, 13 Nov 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
woman burned alive after rape attempt

जिंदगी की डोर टूट गई और 27 दिन बाद उस महिला ने दम तोड़ दिया, जिसे उसके देवर ने उसे जिंदा जला दिया था। हाथरस की इस महिला को उसके देवर ने ही दुष्कर्म में नाकाम रहने पर जिंदा जलाया था।

विज्ञापन


अब अलीगढ़ में उसने दम तोड़ दिया है। परिजनों ने इस पूरे मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


स्थानीय कोतवाली हाथरस नगर क्षेत्र के एक गांव में 13 अक्तूबर को एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसके परिजन बेहद नाजुक हालत में आगरा ले गए थे। परिजनों का कहना था कि होश में आने पर उसने मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी हालत थोड़ी सुधरी तो परिजन उसे आगरा से ले आए और उसका यहां प्राइवेट उपचार कराया। इसमें उनका काफी पैसा खर्च हो गया और मकान तक गिरवी रख गया।

अकेली देखकर डोल गई देवर की नीयत

woman burned alive after rape attempt

इधर, महिला ने होश में आने के बाद जो सनसनीखेज खुलासा किया है, वह रिश्तों को तार-तार करने वाला है। उसने अपने परिजनों को बताया कि 13 अक्तूबर को जब वह घर पर अकेली थी तो उसका देवर उसकी अस्मत लूटना चाहता था।

विरोध करने पर देवर ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। इस महिला के परिजनों का काफी पैसा उसके इलाज में खर्च हो गया। प्राइवेट उपचार कराने में जब वह लोग समर्थ नहीं हुए तो यह लोग फिर उसे सोमवार को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए।

वहां फिर उसकी हालत बिगड़ गई तो उसे वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। उसके बाद अलीगढ़ में उसकी मौत हो गई है। परिजनों के मुताबिक मरने से पहले अलीगढ़ में भी मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान हुए हैं।

वहीं कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि इस महिला की मौत से पहले उसकी मां ने यह प्रार्थना पत्र दिया था कि उसकी लड़की को जलाया गया है। अब अलीगढ़ में उसके दिए गए बयान और पीएम रिपोर्ट का पुलिस इंतजार कर रही है। उसके बाद ही कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed