फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman burn alive daughter over love

ऑनर किलिंग: प्रेम संबंधों के चलते बेटी को जिंदा जलाया

Fri, 13 Feb 2015 01:05 PM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
woman burn alive daughter over love

राधा की नगरी में आन के लिए मां और भाई ने ही नीरज (20) को मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाया था। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए युवती के भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही युवती के प्रेमी को भी घटना छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


बता दें, आठ फरवरी को नीरज (20) पुत्री मोहन सिंह अपने घर की छत पर बने कमरे में गंभीर रूप से झुलसी हालत में मिली थी। उसे उपचार के लिए आगरा में भर्ती कराया। नौ फरवरी को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन


उसके पिता ने अज्ञात में नीरज की हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने एक पड़ोसी युवक अजय से पूछताछ की, उससे मिली जानकारी के आधार पर नीरज के भाई प्रमोद और मां मोहरश्री को थाने बुलाकर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के 15 मिनट पहले की प्रेमी से बात

woman burn alive daughter over love

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि नीरज के अजय से प्रेम संबंध थे और इनको लेकर उसके घर में खासा तनाव था। नीरज की थाना मांट क्षेत्र में तय की गई शादी भी इन संबंधों के चलते टूट गई थी।

घटना से लगभग 15 मिनट पहले नीरज की मोबाइल पर आखिरी बात अजय से ही हुई थी। इसके बाद उस पर मोहरश्री व प्रमोद ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।

युवती की हालत गंभीर होने के कारण मृत्यु पूर्व उसके बयान नहीं हो सके थे। अजय को पूरी घटना की जानकारी थी लेकिन इसके बाद भी उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। उसे साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

बेटी के बाद मां को भी मार डाला

woman burn alive daughter over love

आन के लिए बेटी को जिंदा जला देने वाले परिवार ने उसकी दादी को भी नहीं बख्शा था। नीरज के पिता ने अपने दो भाईयों धनपाल व चंद्रपाल के साथ मिलकर गत 21 दिसंबर को मां दुलारी की हत्या कर दी थी।

पुलिस ने तीनों का गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दुलारी की हत्या खेत की बिक्री से मिले दो लाख रुपयों को हड़पने के लिए की गई थी। वह इन पैसों को बेटों को नहीं देना चाहती थी।

आठ फरवरी को गांव अमीरपुर निवासी 20 वर्षीय युवती नीरज पुत्री मोहन सिंह छत पर कमरे में गंभीर रूप से झुलस गई थी। आगरा में उपचार के दौरान नौ फरवरी को उसने दम तोड़ दिया। मोहन सिंह ने पुत्री को जलाकर मारने के मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

संबंधों को लेकर था घर में तनाव

woman burn alive daughter over love

पुलिस ने उनके एक पड़ोसी युवक से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर नीरज के भाई प्रमोद और मां को थाने बुलाया तो वे टूट गए और मामला सामने आ गाया।

एसएसपी मंजिल सैनी ने ऑनर किलिंग के मामले में थाने पहुंचकर नीरज की मां मोहरश्री, भाई प्रमोद और पड़ोसी युवक अजय से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि युवती के पड़ोसी युवक से संबंधों को लेकर उनके घर में खासा तनाव था।

थाना मांट क्षेत्र में तय की गई उसकी शादी भी टूट गई थी। इसके चलते भाई और मां ने कमरे में युवती पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। हालत गंभीर होने के कारण मृत्यु पूर्व उसके बयान नहीं हो सके। पुलिस ने मोहरश्री, प्रमोद और अजय को गिरफ्तार कर लिया। मामले के खुलासे के लिए एसपी क्राइम अशोक कुमार राय ने थाने जाकर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed