फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman brutally murdered in muradabad

रेप के बाद युवती की निर्मम हत्या, तेजाब से जलाया चेहरा!

Thu, 06 Nov 2014 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुंदरकी (मुरादाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुंदरकी (मुरादाबाद) Updated Thu, 06 Nov 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
woman brutally murdered in muradabad

बेखौफ हत्यारों ने ईंट से सिर कुचलकर एक युवती की नृशंस हत्या कर दी। कातिलों ने पहचान मिटाने के इरादे से उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया। मुरादाबाद में कुंदरकी थाने से थोड़ा दूरी पर कुंदरकी- डींगरपुर रोड पर युवती की लाश सड़क किनारे एक गड्ढे में पड़ी मिली। मौके पर खून से सनी ईंट और तेजाब की बोतल पड़ी थी। माना जा रहा है कि युवती को यहीं कत्ल किया गया है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


बुधवार शाम को कुंदरकी से महज एक किमी दूर डींगरपुर रोड पर बीस वर्षीय युवती की लाश गड्ढे में पड़ी मिली। पब्लिक की नजर लाश पर पड़े के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सैकड़ों लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। पुलिस ने लाश को गड्ढे से बाहर निकलवाया। शव के चेहरे को तेजाब से फूंका गया था। उसके शरीर के कुछ दूसरे हिस्से को भी एसिड से जलाया गया था। जिसकी वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


लाश के पास ही एक बोतल, युवती के चप्पल, खून से सनी ईंट भी मिली है। पुलिस का मानना है कि हत्यारों ने पहले युवती को ईंट से कुचलकर मारा और फिर पहचान मिटाने को तेजाब उड़ेल दिया। तेजाब से युवती के कपड़े भी जल गए थे। युवती के शरीर पर लाल रंग का सूट, हरे रंग का दुपट्टा और पैरों में बिछुए तथा हाथों में चूड़ियां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद की गई हत्या!

woman brutally murdered in muradabad

युवती की लाश जिन हालात में मिली है उससे इस बात की आशंका है कि कातिलों ने पहले उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर लाश को फेंक गए। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम से ही होगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में बलात्कार की आशंका की दृष्टि से स्लाइड बनाने की सिफारिश भी की गई है। पुलिस ने जिले और आसपास के जनपदों से लापता युवतियों के बारे में भी सूचना इकट्ठा करना शुरू कर दी हैं।

लापता बेटियां के मां-बाप भी शव की शिनाख्त को पहुंचे
डींगरपुर रोड पर बुधवार की देर शाम में युवती का शव मिलने की सूचना मिलने पर सनसनी फैल गई थी जिसने भी सुना वह दौड़ा चला आया। अनेक ऐसे परिजन भी पहुंचे जिनकी बेटियां लापता है लेकिन समाचार भेजे जाने तक तो किसी ने भी शिनाख्त नहीं की थी। पुलिस भी चाहाती है कि शव की शिनाख्त हो तो हत्यारों तक पहुंचना आसान हो सके वरना पुलिस को मशक्कत करनी पडे़गी।

आठ फुट गहरे गड्ढे में थी लाश
युवती की लाश हाईवे किनारे करीब सात-आठ फुट गहरे गड्ढे में पड़ा था। सड़क किनारे लंबी घास के बीच बोलत रखी मिली, खून सनी ईंट भी रोड के किनारे ही थी तथा चप्पल कुछ नीचे शव के पास पड़े थे। माना जा रहा है कि वारदात को रात्रि में अंजाम दिया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed