फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman_atm_attack_bangalore

ATM में हैवानियत, महिला मैनेजर पर जानलेवा हमला

Wed, 20 Nov 2013 12:09 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Wed, 20 Nov 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
woman_atm_attack_bangalore

बंगलूरू के बीचोबीच स्थित एक एटीएम बूथ के भीतर मंगलवार को एक महिला बैंक कर्मी पर जानलेवा हमले की घटना घटी। हमले के बाद खून से लथपथ महिला को एटीएम बूथ के अंदर ही बंद कर हमलावर फरार हो गया।

विज्ञापन


घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डाक्टरों का कहना है कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

एटीएम के अंदर हमले की सनसनीखेज तस्वीरें (फोटा गैलरी)


एटीएम बूथ में लगे सीसीटी कैमरे में कैद वीडियो के अनुसार, आफिस के लिए निकली महिला के एटीएम बूथ में प्रवेश करते ही पीछे से एक व्यक्ति भी उसमें घुसकर शटर गिरा दिया।
विज्ञापन


देखें वीडियो: ऐसे हुआ महिला मैनेजर पर कातिलाना हमला

डरी सहमी महिला चिल्लाती है लेकिन हमलावर ऐसा नहीं करनी की धमकी देता है। हमलावर पिस्तौलनुमा किसी चीज से महिला को धमकाने के बाद उन्हें नीचे गिरा देता है और चाकू से लगातार हमले करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर वह महिला के नैपकिन से चाकू को साफ कर एटीएम बूथ से निकल कर भाग जाता है। महिला बूथ के अंदर पड़ी रही।

पुलिस के मुताबिक स्कूली बच्चों ने शटर के नीचे से खून बाहर आते देख शोर मचाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed