{"_id":"e1bd8ecf95331a4950a0aa50d1a02014","slug":"woman-assaulted-and-cut-hair-in-chhatisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को चुड़ैल बताकर काटे बाल, गांव में घुमाया","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मां को चुड़ैल बताकर काटे बाल, गांव में घुमाया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 15 Feb 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
जिस बच्चे की खातिर मां ने दिन-रात मेहनत-मजदूरी की। उसे भरपेट खिलाने के लिए खुद भूखी रही और जिसकी सलामती के लिए हर चौखट पर दुआ की। उसी कलयुगी बेटे ने अपनी मां को चुडैल बता दिया।
विज्ञापन
इतने पर भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा और उसने गांव के लोगों के साथ मिलकर मां से मारपीट की और उसके बाल भी काट दिए। रोती-बिलखती मां पर बेटे को तरस नहीं आया और उसने इसी हालत में मां को पूरे गांव में घुमाया।
विज्ञापन
दिल दहला देने वाली ये घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के घुमनीडांड गांव की है। पुलिस के मुताबिक गांव के पांच युवक पीड़िता के घर आए और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
वे उसे लगभग घसीटते हुए गांव के निर्मल सिंह गोंड़ के घर ले गए। वहां बैगा नारायण सिंह मरकाम पहले से मौजूद था। युवकों ने महिला के बाल काट दिए। उससे फिर बेरहमी से पीटा गया।
वृद्धा को झाड़-फूंक के नाम पर लगातार शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी गईं। फिर महिला को पूरे गांव में घुमाया गया। उसे कहा गया कि वह किसी से शिकायत न करे।
तीन दिन तक बुजुर्ग महिला ने प्रताड़ना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। इस घटना में पुलिस ने पीड़िता के पुत्र भगत गोंड सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।