फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman arrested after Facebook post on Muslims

महिला ने फेसबुक पर डाली मुस्लिम विरोधी पोस्ट, गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2015 02:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Nov 2015 02:42 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested after Facebook post on Muslims

पेरिस हमले से आम मुस्लमानों को निशाना बनाने और उनसे घृणा करने जैसे मामले सामने आने लगे हैं। हाल में ब्रिटेन पुलिस ने धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में एक सैलून मलकिन को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मिरर के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिला पर आरोप है कि उसने अपने फेसबुक वॉल पर जो बातें लिखीं हैं वो अपमानजनक, नफरत फैलाने वाली और धमकी देने वाली हैं।

ब्यूटी सैलून चलाने वाली महिला ने लिखा था, 'उसका सैलून अब इस्लाम में विश्वास रखने वाले लोगों की बुकिंग नहीं लेगा, चाहे लोगों को यूके का पासपोर्ट मिला हो चाहे न मिला हो।'

विज्ञापन

पेरिस हमले पर थी ये विवादित पोस्ट

Woman arrested after Facebook post on Muslims

गौरतलब है क‌ि महिला ने यह पोस्ट 13 नवंबर को हुए पेरिस हमले पर अपनी भड़ास निकालते हुए लिखी थी।

थॉम्स वैली पुलिस के अनुसार, 43 वर्षीय महिला को पब्लिक ऑर्डर एक्ट की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया। इस धारा के तहत किसी को धमकी देना, निंदा करना, अपमान करना या नस्लीय घृणा करने को अपराध माना गया है।

महिला ब्लिंक्स ऑफ बिसेस्टर नाम के सैलून की मलकिन है। महिला ने मुस्लिमों के खिलाफ विवादित टिप्पणी लिखने को लेकर यह भी लिखा था कि 'यह समय मेरे को देश को सबसे आगे रखने का है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed