'हां, प्रेमी के लिए मैंने ही किया था पति का कत्ल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'हां, चार साल पहले मैंने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया था'।
तमिल टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले एक रीयलिटी शो के दौरान एक महिला ने स्वीकार कर लिया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चार साल पहले अपने पति की हत्या कर दी थी।
हालांकि, इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
रिश्तेदारों को बताया कि दिल के दौरे से हुई मौत
शो के दौरान हत्या की वारदात के बारे में बताते हुए बाबीकला ने कहा कि उसने और उसके प्रेमी गौरीशंकर ने 17 जुलाई 2010 को उसके पति राधाकृष्णन के मुंह पर एक प्लास्टिक कवर लपेट दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
राधाकृष्णन शराब के नशे में था और विरोध करने की स्थिति में नहीं था।
उसके बाद दोनों ने रिश्तेदारों को बुलाकर कहा कि दिल का दौरा पड़ने से राधाकृष्णन की मौत हो गई है। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सास ने टीवी शो देख कर पुलिस को बताया
कहते है उपर वाले के घर देर है, अंधेर नहीं। इस टेलीविजन शो को जब उसकी सास ने देखा तो चौंक गई और तुरंत पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बाबीकला ने रीयलिटी टीवी शो में स्वेच्छा से भेद खोल दिया, क्योंकि उसके प्रेमी ने उसे धोखा देकर एक अन्य महिला से शादी करने का फैसला कर लिया।
दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।