सर्जरी के दौरान नर्स ने काटा पुरुष का गुप्तांग, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी शहर फ्लोरिडा में एक प्राइवेट क्लीनिक के मालिक और उस क्लीनिक में काम करने वाली नर्स को एक पुरुष मरीज का प्राइवेट पार्ट काटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की गई नर्स पर आरोप है कि उसने गलत तरीके से सर्जरी कर पीड़ित शख्श के अंग को खराब कर दिया है।
55 वर्षीय पीड़ित शख्स ने पुलिस से शिकायत की थी कि नेरी गोंजेलेज नाम की नर्स ने उसके शरीर को कुछ बड़ा और टाइट करने के नाम पर उसमें फिलर इजेंक्ट किया था, लेकिन उसने जब घर आकर देखा तो पाया कि वह अब किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लायक नहीं बचा।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने क्लीनिक के डॉक्टर और नर्स गोंजलेज के खिलाफ बिना लाइसेंस के क्लीनिक चलाने और पीड़ित के शरीर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने और बिना किसी ट्रेनिंग और डिग्री के सर्जरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
एक इंच ही बचा शख्स का प्राइवेट पार्ट
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तारी से पहले पुलिस नर्स को काफी दिनों से ढूढ़ रही थी। इससे पहले क्लीनिक का मालिक मार्क स्क्राइबर को गैरकानूनी काम करने और पीड़ित को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
मिरर के अनुसार, पुलिस ने नर्स के खिलाफ जारी किए वारंट में लिखा था कि पीड़ित शख्स का प्राइवेट पार्ट सर्जरी के बाद इतना छोटा हो गया है कि भरोसा नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं शख्स के शरीर में भारी सूजन भी है।
पुलिस ने वारंट में यह भी लिखा है कि गलत सर्जरी के कारण पीड़ित का प्राइवेट पार्ट शरीर से बाहर एक इंच ही रह गया है। पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया है कि स्क्राइबर ने पहले पैसे लेकर उसके प्राइवेट पार्ट में फिलर इंजेक्ट किए और फिर जब वह इसे निकलवाने गया तो उसके लिए अलग से 1000 डॉलर लिए तो समझौता के हिसाब से गलत है।