फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman and her four children got murdered in meerut

यूपी: गला काटकर महिला और 4 बच्चों की हत्या

Wed, 28 Jan 2015 01:24 PM IST
Updated Wed, 28 Jan 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
woman and her four children got murdered in meerut

यूपी के मेरठ में एक घर में चार बच्चों की सिर कटी लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। हैरानी की बात ये है कि बच्चों की मां भी घर से कुछ दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मृत पाई गई।

विज्ञापन


घटना मेरठ के सुहैल गार्डेन इलाके की है। पुलिस के अनुसार, मरने वाली महिला की पहचान रुखसाना के रूप में हुई है। उसके बच्चों रिंशा (20), जूली (8), गूंगी (6), सुहैल (12) को भी बुरी तरह मारा गया है। उनकी लाशें घर में खून से सनी हुई मिलीं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के लिए किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। इस हत्याकांड में मृत पाए गए व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

(तस्वीर- एनडीटीवी से साभार)

दोनों के बीच थे अवैध संबंध?

woman and her four children got murdered in meerut

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को पहले रुखसाना और एक अज्ञात व्यक्ति का शव गुज्जर चौक के पास मिला था। मामले की पड़ताल कर रही पुलिस और जानकारी के लिए रुखसाना के घर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

घर में रुखसामा के चारों बच्चों की लाशें पड़ी हुई थीं। उनके गले को धारदार हथियार से काटा गया था। पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि रुखसाना और उसके साथ मृत पाए गए व्यक्ति के बीच अवैध संबंध थे। बता दें कि रुखसाना का पति हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed