फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman allegedly raped by assistant professor

शादी का झांसा देकर असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया महिला से रेप

Wed, 30 Sep 2015 02:13 PM IST
संवाददाता/अमर उजाला, वाराणसी
संवाददाता/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 30 Sep 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
woman allegedly raped by assistant professor

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के एक पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर ने बीएचयू के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को उन्होंने लंका थाने में शिकायत की।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को बुलाकर थाने में पूछताछ की। आरोपी का कहना था कि वह शादी के लिए तैयार हैं लेकिन जाति अलग होने की वजह से घरवाले राजी नहीं हो रहे हैं। उन्होंने मामले के समाधान के लिए पुलिस से दस दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन


आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर भी पूर्व में उसी पीजी कॉलेज में पढ़ाते थे, जहां महिला असिस्टेंट प्रोफेसर मौजूदा समय कार्यरत हैं। इसी दौरान उनकी मित्रता हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर ने कई बार बनाए महिला से संबंध

woman allegedly raped by assistant professor

महिला प्रोफेसर का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। बाद में आरोपी की नियुक्ति बीएचयू में हो गई और उसके कुछ दिनों बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। वह मिलने को भी तैयार नहीं हो रहे थे।

काफी दबाव के बाद मंगलवार को आरोपी ने महिला प्रोफेसर को मिलने के लिए आईआईटी कैंटीन में बुलाया। आरोप है कि बातचीत के दौरान ही उन्हें पीटा गया। बाद में उन्होंने लंका थाने में शिकायत की।

एसओ लंका संजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि आरोपी प्रोफेसर से पूछताछ की गई है। उन्होंने मामले के समाधान के लिए दस दिन का समय मांगा है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed