{"_id":"1fe66ac9defe1474e26e2fac2d792ddc","slug":"woman-accuses-husband-of-forcing-her-for-unnatural-sex-hindi-news-cj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति करता है अप्राकृतिक सेक्स, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पति करता है अप्राकृतिक सेक्स, मामला दर्ज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नागपुर
Updated Fri, 29 Aug 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
अपने पति के खिलाफ 28 वर्षीय एक महिला ने अप्राकृतिक सेक्स के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
एक अग्रेजी अखबार के अनुसार, पुलिस ने बताया कि लगभग चार महीना पहले शादी करने वाली महिला ने अपने पति अभिजीत रामभाउ राघटाटे (36) के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शिकायत में उसने बताया है कि सात मई से लेकर 13 अगस्त के बीच उसने जबरन मेरे साथ अप्राकृतिक सेक्स किया और बाद में धमकी भी दी।
शहर के पूर्वी हिस्से के लकाडगंज इलाके स्थित अभिजीत के घर पर और वर्धा के हिंगनघाट स्थित उसके पैतृक आवास पर महिला को अप्राकृति सेक्स के लिए मजबूर करने और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अभिजीत एक शैक्षणिक संस्थान में काम करता है।