फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   wife was in extra marital relationship murdered by husband

बीवी को आपत्तिजनक हालत में देख पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Tue, 09 Feb 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 09 Feb 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
wife was in extra marital relationship murdered by husband

बीते दिनों जब उसे बीवी के नाजायज रिश्ते की खबर लगी थी तब उसने बीवी को फटकार लगाकर छोड़ दिया था। लेकिन अब जब अपने घर में ही गैर मर्द की बाहों में बीवी को पाया को सिर पर खून सवार हो गया और उसने आव देखा न ताव, कुल्हाड़ी से वार कर दिया। वार बीवी के प्रेमी पर किया गया था लेकिन बीच में बीवी आ गई। प्रेमी फरार हो गया और बीवी के उसने टुकड़े-टुकड़े कर डाले।

विज्ञापन


दिल दहला देने वाला ये मामला यूपी के मिर्जापुर का है। आरोप है कि मड़िहान के अतरा निवासी शख्स ने अवैध संबंध के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक मृतका का प्रेमी फरार है।

पुलिस की मानें तो अतरा निवासी बंटू कोल मजदूरी करता है। परिवार में तीन बच्चे और 25 वर्षीय पत्नी थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का संबंध गांव के ही एक युवक से हो गया था। इसकी जानकारी बंटू को कुछ महीने पहले ही लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीवी के प्रेमी पर किया था वार लेकिन वो बीच में आ गई

wife was in extra marital relationship murdered by husband

गैर मर्द से संबंध को लेकर आरोपी बंटू ने अपनी बीवी को खूब डांट फटकार लगाई थी। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता रहता था। लेकिन बीते सोमवार की शाम बंटू मजदूरी करके घर आया, तो पत्नी को प्रेमी के साथ कमरे में देख लिया।

कमरे में रखी कुल्हाड़ी से बंटू ने प्रेमी को मारने की कोशिश की तो पत्नी बीच में आ गई और प्रेमी मौका पाकर फरार हो गया।

प्रेमी के भागने पर बंटू का क्रोध बढ़ गया और उसने कुल्हाड़ी से कई वार कर पत्नी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष पकंज यादव ने आरोपी बंटू को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed