{"_id":"f8c3ae32ac84b9e7f1676ff86184aace","slug":"wife-sodomized-by-husband-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से करता था कुकर्म, महिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पत्नी से करता था कुकर्म, महिला अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 12 Dec 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पति कुछ दिनों से अपनी पत्नी से कुकर्म करता था। अप्राकृतिक सेक्स का विरोध करने पर उसने मंगलवार रात पत्नी को इतना पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
महिला सामाजिक संगठन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की है।
कासना कोतवाली क्षेत्र के एक सेक्टर में प्राधिकरण का चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी अपने परिवार के साथ रहता है। पिछले कुछ दिनों से वह अपनी पत्नी से अप्राकृतिक सेक्स कर रहा था। विरोध करने पर वह बर्बर तरीके से उसके साथ बर्ताव करता था।
विज्ञापन
आरोप है कि मंगलवार रात को भी वह पत्नी के साथ ऐसा ही किया तो महिला ने विरोध किया। इस पर पति ने मारपीट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर महिला सामाजिक संगठन की अध्यक्ष रूपा गुप्ता टीम के साथ पहुंची और पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
रूपा की ओर से महिला के पक्ष में तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
एसएसपी डॉ. प्रीतेंदर सिंह ने महिला संगठन को आश्वासन दिया है कि आरोपी पति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन उसके लिए महिला का बयान जरूरी है। महिला के बयान का इंतजार किया जा रहा है।