ना जाओ सैया...छुड़ा के बइयां, और दे दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह चाहती थी कि पति कुछ दिन और घर पर ही रहे, लेकिन वह नहीं माना और चल गया। पति नहीं रूका और रूठी पत्नी कमरा बंद कर फांसी लगा ली। मामला एटा जिले का है।
जहां थाना बागवाला के गांव गढ़ी बेंदुला में बुधवार रात दिल्ली जाने से मना करने पर भी पति के न रुकने पर रूठी निशा ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, गांव गढ़ी बेंदुला निवासी अवनीश दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। कुछ दिनों पहले ही छुट्टी लेकर वह घर आए थे।
साल भर पहले ही हुई थी शादी
बताते हैं कि अवनीश की शादी निशा (24) पुत्री ग्याप्रसाद निवासी रठैरा थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी से एक साल पहले हुई थी।
पुलिस के अनुसार बुधवार को अवनीश दिल्ली जाने की बात कह रहे थे। निशा ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और घर से चले गए।
कुछ देर बाद घर पर किसी के न होने पर निशा ने कमरा बंद कर साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।
रात लगभग नौ बजे ससुरालीजन घर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
फांसी के फंदे पर लटकी हुई थीं निशा
बाद में उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो निशा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थीं। परिवार वालों ने थाना पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजे को खोलकर निशा के शव को उतारा। जानकारी पर मायके वाले भी पहुंच गए।
पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे ससुरालीजनों ने बताया कि घर में किसी तरह की कोई बात नहीं हुई थी। अभी तक मायके वालों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
इससे पहले भी आत्महत्या के कई मामले सामने आए हैं। थाना राजा का रामपुर, कोतवाली नगर व बागवाला में कई लोग आत्महत्या कर चुके हैं।