फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Wife's lover killed her husband

पत्नी ने प्रेमी से मिलकर किया पति का कत्ल

Sun, 31 Aug 2014 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Sun, 31 Aug 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
Wife's lover killed her husband

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने पति वीरू की हत्या कराई थी। 25 अगस्त को गांव जुनसुटी में माइनर में उनका खून से लथपथ शव मिला था। पुलिस ने हत्यारोपियों को दबोच लिया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू और लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


गांव उस्फार निवासी वीरू पुत्र प्रहलाद सिंह की महेंद्र नगर कालोनी में पापे बनाने की फैक्ट्री है। 23 अगस्त की शाम वे अचानक गायब हो गए थे। 25 अगस्त को गांव जुनसुटी में माइनर में उनका शव मिला था जिस पर चाकुओं से गोदने के निशान थे।
विज्ञापन


एसपी क्राइम अशोक कुमार रॉय और हाईवे थानाध्यक्ष ने बताया कि वीरू की हत्या उन्हीं की पत्नी सरस्वती ने अपने प्रेमी करन निवासी गांव पंडपुर थाना हाईवे और भीमा निवासी नगला सीता हाईवे से कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करन सिंह वीरू की पापे बनाने की फैक्ट्री में कर्मचारी था और उसके टेंपो पर चालक था। बाद में उसने टेंपो वीरू से खरीद लिया और माल ढुलाई करता था। अक्सर रात को वह वीरू के घर रुक जाता था। इसी के चलते उसके संबंध वीरू की पत्नी सरस्वती से हो गए। वीरू ने इसका विरोध किया तो सरस्वती ने करन को कहा कि वीरू उसकी हत्या कर सकता है।


इस पर करन ने अपने साथी भीमा को साथ लिया और फोन कर वीरू को बुलाया। दोनों ने जुनसुटी माइनर पर ले जाकर वीरू की चाकू और लोहे की रॉड से हत्या कर दी और शव माइनर में फेंक दिया। पुलिस ने करन और भीमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सरस्वती के मोबाइल के कॉल रिकार्डिंग, मेमोरी कार्ड के आधार पर सरस्वती को षड्यंत्र में शामिल होने का आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed