फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   wife relatives raped her mother in law in haryana

लवस्टोरी की सजाः प्रेमी की मां से किया रेप

Thu, 10 Oct 2013 12:46 PM IST
अमर उजाला, रेवाड़ी
अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Thu, 10 Oct 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
wife relatives raped her mother in law in haryana

एक युवक ने प्रेम विवाह क्या किया, उसकी जिंदगी में 'तूफान' आ गया। लड़की के घरवालों ने उसकी मां की अस्मत लूट ली।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, उस पर धारदार हथियारों से हमला किया और मरा समझकर पहाड़ियों में फेंक दिया।

वहां काम कर रहे मजदूरों ने महिला को जयपुर के अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी जान बचाने के लिए एक पैर काटना पड़ा। युवती बिमला ने अपनी सास के साथ पिछले माह हुई इस वारदात की शिकायत एसपी पंकज नैन से की।

उसने सभी फरार आरोपियों को पकड़ने का अनुरोध किया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। घटना हरियाणा के रेवाड़ी जिले की है।

उसने बताया कि चार आरोपी अभी भी फरार है, जबकि पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मर्जी के खिलाफ किया प्रेम विवाह
अलवर निवासी बिमला ने कहा है कि चार महीने पहले अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ उसने एक युवक से शादी की थी। शादी के बाद दोनों रेवाड़ी के गांव में आकर बटाई पर खेती करने लगे थे।
विज्ञापन


17 सितंबर को उसके मायके वाले शाम सात बजे के करीब गांव में हथियारों से लैस होकर आए और दोनों को पीटा। जाते हुए वे उसकी सास का अपहरण कर ले गए और उसके साथ दुराचार किया। तेजधार हथियारों से हमले किए गए, जिससे उनकी एक टांग काटनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवविवाहिता जोड़ा अपनी मां के इलाज में लगा हुआ था, लेकिन पुलिस ने शिकायत के बावजूद सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इस पर युवती ने बुधवार को एसपी से मिलकर शिकायत की।

एसपी पंकज नैन का कहना है कि युवती की शिकायत पर कार्रवाई करने के तत्काल आदेश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed