{"_id":"e4c6783fdd909830652ff5252eadc2cf","slug":"wife-on-honeymoon-with-husband-disgraceful-fir-lodged","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीमून पर पत्नी के साथ हैवानियत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
हनीमून पर पत्नी के साथ हैवानियत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Dec 2013 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने पति पर बैंकाक में हनीमून के दौरान शारीरिक प्रताड़ना और अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर उसका मेडिकल करवाया गया जिसमें दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौनाचार और शारीरिक प्रताड़ना की पुष्टि होने के बाद पालम थाना पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से पति फरार है।
बीवी की प्रेमी से रचा दी शादी, और फिर...
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गत 10 दिसंबर को पालम की रहने वाली एक युवती को उसके परिजन उपचार के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले गए। परिजनों ने डॉक्टरों को बताया कि युवती नवविवाहिता है और उसके पति ने बैंकाक में हनीमून के दौरान उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। डॉक्टरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
भरी सभा में कथा वाचिका की मांग भरी, मचा बवाल!
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करती है। गत 29 नवंबर को उसकी शादी पालम निवासी पुनीत भारद्वाज (28) से हुई थी जो निजी कंपनी में इंजीनियर है।
महाभारत? जुए में बेटी हार गया बाप, गांव बना धृतराष्ट्र
शादी के बाद दोनो हनीमून के लिए बैंकाक गए थे। पत्नी के मुताबिक वहां पहुंचने के बाद पुनीत उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। उसने पति पर अप्राकृतिक यौनाचार करने के साथ साथ मूत्र पिलाने का आरोप लगाया। विरोध करने पर पति ने उसे सिगरेट से जलाया और उसके निजी अंगों पर चोट पहुंचाई।
गत आठ दिसंबर को वह पति के साथ अपने ससुराल पहुंची। अगले दिन उसके मायके में पूजा-पाठ होना था। इसलिए उसके पिता ससुराल आकर उसे मायके ले गए। जहां उसने सारी बातें अपनी मां को बताई। उसके बाद अगले दिन परिवार वाले उसे लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे।
शिकायत के बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौनाचार और शारीरिक चोट की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी पति पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।