अब सामने आई इंद्राणी के पूर्व प्रेमी की पत्नी, जानिए क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीना हत्याकांड की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के पूर्व प्रेमी रहे सिद्धार्थ दास के सामने आने के बाद अब उसकी पत्नी बबली सामने आई हैं। बबली ने कहा है कि सिद्धार्थ करीब 25 साल पहले इंद्राणी के साथ लिव इन में रहते थे इसलिए अब वह बात पुरानी हो गई है।
बबली ने मीडिया से कहा कि वह संकट की इस घड़ी में उसके साथ खड़ी है। उसने कहा कि सिद्धार्थ के साथ उसकी जिंदगी शांतिपूर्वक चल रही है। कोलकाता के दुर्गनगर में एक किराए के मकान रह रही बबली ने कहा है कि वह अपने पति के भूतकाल के बारे में कुछ नहीं जानती। उसने कहा कि सिद्धार्थ के बारे में उसे जो कुछ भी पता है उसके बारे में उसकी सास ने उसे बताया था।
इंडिया टुडे के अनुसार, एक मध्यम वर्गीय परिवार की गृहणी तौर पर अपना जीवन गुजार रही हैं। बबली ने मिडिया को बताया है कि करीब 17 साल पहले उसने सिद्धार्थ से शादी की थी तब अब तक उनकी जिंदगी में कोई दिक्कत नहीं आई है। शीना हत्याकांड के बाद से उसके घर पर मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है जिसे लेकर उसने गुजारिश किया है कि उसका बेटा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है इसलिए उन्हें परेशान न किया जाए।
पीटर से मुखर्जी पुलिस ने की पूछताछ
वहीं हाईप्रोफाइल शीना हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए मुंबई पुलिस ने खार थाने में बुलाकर इंद्राणी मुखर्जी के पति और स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान इंद्राणी के वकील भी मौके में मौजूद थे।
इस हत्याकांड के सिलसिल में मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताह पीटर का शुरुवाती बयान दर्ज किया था जो अब विस्तार से पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आ सकी कि पीटर से पुलिस को कौन-कौन सी जानकारियां मिली हैं।
गौरतलब है कि तीन महीने पहले हत्याकांड के बारे में जानकारी मिलने पर पीटर की पत्नी इंद्राणी को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और फिर इसके बाद इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था।