फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   wife of siddharth das says that she will stand by him

अब सामने आई इंद्राणी के पूर्व प्रेमी की पत्नी, जानिए क्या कहा?

Wed, 02 Sep 2015 03:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Sep 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
wife of siddharth das says that she will stand by him

शीना हत्याकांड की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के पूर्व प्रेमी रहे सिद्धार्थ दास के सामने आने के बाद अब उसकी पत्नी बबली सामने आई हैं। बबली ने कहा है कि सिद्धार्थ करीब 25 साल पहले इंद्राणी के साथ लिव इन में रहते थे इसलिए अब वह बात पुरानी हो गई है।

विज्ञापन


बबली ने मीडिया से कहा कि वह संकट की इस घड़ी में उसके साथ खड़ी है। उसने कहा कि सिद्धार्थ के साथ उसकी जिंदगी शांतिपूर्वक चल रही है। कोलकाता के दुर्गनगर में एक किराए के मकान रह रही बबली ने कहा है कि वह अपने पति के भूतकाल के बारे में कुछ नहीं जानती। उसने कहा कि सिद्धार्थ के बारे में उसे जो कुछ भी पता है उसके बारे में उसकी सास ने उसे बताया था।
विज्ञापन


इंडिया टुडे के अनुसार, एक मध्यम वर्गीय परिवार की गृहणी तौर पर अपना जीवन गुजार रही हैं। बबली ने मिडिया को बताया है कि करीब 17 साल पहले उसने सिद्धार्थ से शादी की थी तब अब तक उनकी जिंदगी में कोई दिक्कत नहीं आई है। शीना हत्याकांड के बाद से उसके घर पर मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है जिसे लेकर उसने गुजारिश किया है कि उसका बेटा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है इसलिए उन्हें परेशान न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीटर से मुखर्जी पुलिस ने की पूछताछ

wife of siddharth das says that she will stand by him

वहीं हाईप्रोफाइल शीना हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए मुंबई पुलिस ने खार थाने में बुलाकर इंद्राणी मुखर्जी के पति और स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान इंद्राणी के वकील भी मौके में मौजूद थे।

इस हत्याकांड के सिलसिल में मुंबई पुलिस ने पिछले सप्‍ताह पीटर का शुरुवाती बयान दर्ज किया था जो अब विस्तार से पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आ सकी कि पीटर से पुलिस को कौन-कौन सी जानकारियां मिली हैं।

गौरतलब है कि तीन महीने पहले हत्याकांड के बारे में जानकारी मिलने पर पीटर की पत्नी इंद्राणी को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और फिर इसके बाद इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना को कोलकाता से‌ गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed