फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   wife murdered by husband arrested in muzaffarpur

'मरी पत्नी' बोली, गई थी फेसबुक फ्रेंड के घर

Thu, 19 Sep 2013 01:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Sep 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
wife murdered by husband arrested in muzaffarpur

एक युवक अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में 16 दिनों से जेल की हवा खा रहा है। लेकिन इस हत्याकांड में उस समय नया मोड़ आ गया, जब उसकी पत्नी को पुलिस ने रेलवे सटेशन से हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, 21 वर्षीय नेहा ने बताया कि वह दरभंगा में अपने एक फेसबुक फ्रेंड के घर गई हुई थी। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टी नहीं की है।
विज्ञापन


पति या पिशाच? पत्नी का सिर काटा, लेकर गांव में घूमा
विज्ञापन
विज्ञापन


एचटी
के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक वकील मंजीत ने नेहा से इस साल 28 अप्रैल को शादी की थी। 26 अगस्त को नेहा की मां पूनम देवी ने मंजीत और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना के तहत हत्या और उसके शव को ठिकाने लगाने का मामला दर्ज कराया था।

फिर पूनम देवी ने कहा था कि मंजीत का दूसरी लड़की से अवैध संबंध है। वह नेहा से अपना पिंड छुड़ाना चाहता है। उसने चार लाख रुपए दहेज मांगे थे। वह उसको अक्सर मारता-पीटता भी था।

ऑनर किलिंग: प्यार करने की इतनी खौफनाक सजा

डीएसपी उपेंद्र कुमार ने बुधवार शाम को नेहा को हिरासत में लिए जाने की पुष्टी की। उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।

जल्द ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। साथ ही इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि उसके गायब होने में उसके परिवार वालों की क्या भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed