पत्नी के कत्ल की ऐसी कहानी, कांप जाएंगे!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात जनम साथ निभाने का वादा किया था लेकिन पति ही उसका इस बेरहमी से कत्ल कर देगा ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक पति ने उसकी तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी।
इसके बाद उसके शव को चादर में लपेटकर बेड के अंदर डाल दिया और बदबू न आए इसलिए फ्रीज का दरवाजा खोल दिया। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला को भगा ले जाने के आरोप में यूपी पुलिस उसे गिरफ्तार कर शहर के तारा नगर कॉलोनी लेकर पहुंची।
शहर के तारा नगर कॉलोनी में गुड़िया (25) और उसका पति सरताज रहते थे। मूलरूप से महिला जहां उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के संग्रामपुर गांव की रहने वाली थी वहीं सरताज इसी जिले के लक्खीपुर गांव का रहने वाला है।
10-12 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। कुछ ही समय बाद तलाक हो गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के सबइंस्पेक्टर और मामले के जांच अधिकारी सोमपाल ने बताया कि दोनों महिला-पुरुष कई बार एक साथ रहे और कई बार अलग-अलग रहने लगते थे।
चरित्र पर शक के चलते उतारा मौत के घाट
अभी हाल में महिला अपनी मां के घर आकर रहने लगी थी। 6 अगस्त को सरताज गुड़िया को उसके घर से जबरन भगाकर लेकर आया। शिकायत पर 27 अगस्त को 364 के तहत सरताज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो-तीन दिन पहले सरताज को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे गुड़िया के चरित्र पर संदेह था, इसलिए उसने 11 अगस्त को उसकी तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी और शव को चादर में लपेटकर बेड के अंदर छिपा दिया।
बदबू न आए इसलिए फ्रीज का दरवाजा खोल दिया। साथ ही खिड़कियों को कसकर बंदकर कीलियों से ठोक दिया। सरताज को बृहस्पतिवार रात मौके पर लेकर पहुंची पुलिस ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो बदबू के चलते वहां ठहरा नहीं जा रहा था।
शव पर से चादर हटाने पर खाल भी साथ में उधड़ आई। सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है, पोस्टमार्टम कराकर यूपी पुलिस को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।