फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   wife kills husband in a matter of extramarital affairs

क्रिकेट बैट से पीटकर पति को पत्नी ने मारडाला

Sat, 14 Mar 2015 05:06 PM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
wife kills husband in a matter of extramarital affairs

एक पत्नी ने अपने पति को इतना पीट दिया कि पति की मौत हो गई। पता चला है कि अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने गुस्से में आकर पति को पीट दिया था। वड़ोदरा पुलिस ने मुताबिक पति के अवैध संबंधों से परेशान पत्नी ने 35 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल मुकेश एस बरिया को पीट दिया जिसमें मुकेश की मौत हो गई।

विज्ञापन


आरोपी पत्नी संगीता का पति कांस्टेबल मुकेश एस बरिया केवड़िया टाउन के पास सरदार सरोवर डैम में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात था। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। केवाड़िया पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर वाई पी पटेल के मुताबिक अवैध संबंधों को लेकर दोनों में लड़ाई हुआ करती थी।
विज्ञापन


दोनों की शादी 12 साल पहले हुई थी। चार दिन दोनों में कुछ बात पर कहा सुनी हो गई। इस पर संगीता ने अपने पति को क्रिकेट बैट से पीट दिया।

पु‌लिस ने संगीता को गिरफ्तार कर लिया

wife kills husband in a matter of extramarital affairs

इसके बाद संगीता पुलिस स्टेशन पहुंची और जानकारी दी कि उसके पति को कुछ हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुकेश को अस्पताल पहुंचाया पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्‍टरों ने अस्पताल में उसको मृत घोषित कर दिया।

बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि मुकेश की हत्या की गई है। इसके बाद पु‌लिस ने संगीता को गिरफ्तार कर लिया। बाद में संगीता ने स्वीकार किया कि उसने अपने पति की क्रिकेट बैट से पीट कर हत्या कर दी है।

संगीता की 10 वर्षीय पुत्री प्रिया ने भी पुलिस को बताया कि उसकी मां ने उसके पिता को पीटा था। संगीता को आईपीसी की धारा 302 के तहत मर्डर के अपराध में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कल स्‍थानीय न्यायालय ने संगीता को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed