अवैध संबंधों में रुकावट बना पति तो पत्नी ने घोंटा गला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में सहारनपुर/देवबद के फतेहपुर गांव में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोटकर हत्या कर दी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के फतेहपुर सांपला दिवड़ा गांव में अवैध संबंधों में बाधक बने अश्वनी (35) को उसकी पत्नी प्रतिभा ने प्रेमी नीटू के साथ मिलकर बुधवार की रात गला दबाकर मार डाला।
मृतक के मौसेरे भाई हरी सिंह के मुताबिक प्रतिभा के अश्वनी के चचेरे भाई नीटू से काफी दिनों से अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी अश्वनी को लग गई थी। जिसके चलते बुधवार की रात उसकी हत्या की योजना बनाई गई।
हरी सिंह ने बताया कि नीटू ने उसे जमकर शराब पिलाई, जब वह नशे में चारपाई पर लेट गया तो प्रतिभा ने नीटू के साथ मिलकर चुनरी से उसका गला घोट दिया।
पत्नी ने जुर्म कुबूल कर खोले कई राज
हत्या को हादसे का रूप देने के लिए दोनों ने उसकी तबीयत खराब होने की कहानी बनाई और गांव के ही डाक्टर को बुलाकर उसे दिखाया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बृहस्पतिवार की सुबह दोनों घर से फरार होने ही वाले थे, तभी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। प्रतिभा ने बताया कि अश्वनी की मारपीट से तंग आकर वह नीटू के साथ रहना चाहती थी लेकिन अश्वनी उसके रास्ते में आ रहा था। जिसके चलते उन्होंने उसकी हत्या की योजना बनाई। नीटू ने बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर से प्रतिभा के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इस बीच उनके शारीरिक संबंध भी बन गए। वह दोनों साथ रहना चाहते थे। इंस्पेक्टर विजय प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस ने उस चुनरी को भी कब्जे में ले लिया है जिससे अश्वनी की गला घोटकर हत्या की गई है।