फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   wife killed his husbadn with her lover

बीवी को भांजे से इश्क, पति हुआ साजिश का शिकार

Fri, 08 Nov 2013 03:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Nov 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
wife killed his husbadn with her lover

इश्क क्या-क्या नहीं कराता? एक महिला का दिल भांजे पर आया, भांजे ने भी मोहब्बत का जवाब मोहब्बत से दिया। लेकिन पति रोड़ा बन रहा था, सो दोनों ने उसे ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली।

विज्ञापन


हालांकि, गुनाह छिप नहीं पाता और इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। हत्या के बाद दोनों पर पड़ोसी को शक हो गया और उनके अपराध की कहानी खुल गई।

बंगलुरु की रहने वाली एक महिला रत्नम्मा दयानंदस्वामी ने भांजे के साथ मिलकर अपने पति दयानंदस्वामी की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों ने हत्या को स्वाभाविक मौत दिखाने की कोशिश भी की।
विज्ञापन


आरोपी 33 वर्षीय रत्नम्मा का अपने पति के 27 वर्षीय भांजे चेन्नाबासवा के साथ प्रेम प्रसंग था। कर्नाटक के एक शहर से बंगलुरु आकर बसे 55 वर्षीय दयानंदस्वामी की यहां एक बेकरी थी। चेन्नाबासवा भी इस इस बेकरी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान चेन्नाबासवा का रत्नम्मा से प्रेम प्रसंग हो गया लेकिन कुछ ही समय में दयानंदस्वमी को इसका पता चला गया। उसने चेन्नाबासवा को निकाल दिया और वह कहीं और काम करने लगा। इसके बाद भी रत्नम्मा और उसके बीच रिश्ता चलता रहा।

पड़ोसी को हुआ शक
दयानंदस्वामी ने रत्नम्मा को तलाक देने की धमकी भी दी। मंगलवार दोपहर उसने रत्नम्मा और चेन्नाबासवा को साथ देख लिया और उनमें बहस हो गई। उसी रात दोनों ने मिलकर दयानंदस्वामी को गला दबाकर मारने की कोशिश की।

दयानंद बेहोश गया लेकिन आरोपियों को लगा की वह मर चुका है। उन्होंने पड़ोसियों को बताया कि दयानंद पानी की कमी से मर गया है और उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे।


इस बीच एक पड़ोसी ने दयानंद की सांस चलती हुए देख ली और शक होने पर पुलिस को खबर की। हालांकि, बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed