अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने रेता पति का गला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के गांव भुलभुलियापुर में महिला ने धारदार हथियार से पति का गला काट मौत के घाट उतार दिया और खुद फरार हो गई। हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है।
पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छानबीन के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है।
भुलभुलियापुर गांव निवासी प्रवीन कुमार यादव (35) पुत्र अशर्फीलाल शुक्रवार रात पत्नी और बच्चों के साथ घर में सोया था। सुबह देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। इस पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसका भाई मनोज यादव छत से होता हुआ खिड़की से कमरे में झांका। कमरे में के अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए।
दो बच्चों को छोड़ आरोपी पत्नी फरार
प्रवीन कुमार का शव खून से सना पड़ा दिखा। उसका गला किसी धारदार हथियार से कटा मिला। जबकि दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। मुख्य दरवाजे में अंदर से कुंडी लगी थी। मृतक की पत्नी उमा गायब है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। मृतक की पत्नी के गायब होने से मामला प्रेम संबंध से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने बिठुर इलाके से एक युवक को हिरासत में लिया है।
मृतक के भाई मनोज ने अपनी भाभी उमा पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।