{"_id":"206f4effc5590fdd44b6570966249c44","slug":"wife-killed-her-husband-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग मिलकर विवाहिता ने की खौफनाक वारदात","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्रेमी संग मिलकर विवाहिता ने की खौफनाक वारदात
बवानी खेड़ा (भिवानी)/ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2013 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के भिवानी जिले के एक गांव के खेतों में स्थित कुएं से मिले शव और उसके कातिल की पहचान होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
उक्त व्यक्ति को उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था।
पुलिस ने पत्नी और एक अन्य युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव बलियाली में वीरवार को जाटू लुहारी रोड स्थित खेत के कुएं में होशियार सिंह (46) का शव पड़ा मिला। मृतक के भाई मंगल ने पुलिस को बताया कि वे तीन भाई हैं।
होशियार सिंह सबसे बड़ा, बिजेंद्र सिंह सबसे छोटा है। होशियार सिंह बलियाली जाटुलुहारी रोड पर खेतों में अपने परिवार के साथ रहता था।
होशियार सिंह की चार बेटी और दो बेटे है। उसने बताया कि सोनू शर्मा नामक युवक हमारे खेत से बालू रेत ले जाया करता था।
सोनू के होशियार की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। रविवार शाम साढे़ चार बजे सोनू का फोन होशियार सिंह के पास आया कि जाटूलुहारी ईट भट्टे के पास काम से जाना है।
विज्ञापन
उसी दिन शाम को करीब साढे़ छह होशियार की पत्नी उनके घर आई और कहा कि वह दो घंटे से गायब है। काफी खोजबीन की गई लेकिन होशियार का कोई सुराग नहीं लगा।
रात करीब साढ़े दस बजे होशियार की पत्नी ने कहा कि आसपास के खेत में किसी कुएं में देख लो कहीं किसी ने मारकर तो नहीं फेंक दिया।
आसपास देखा गया तो कुएं में शव दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस देर रात मौके पर पहुंची।
होशियार के भाई ने बताया कि जब हमने भाभी का फोन लिया तो वह उस समय भी सोनू से बात कर रही थी। इसपर शक यकीन में बदल गया क्योंकि छह महीने सोनू को उन्होंने धमकाया था।
विज्ञापन