मामूली झगड़े के बाद दंपति ने आग लगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद में संभल के धनारी में मामूली सी बात पर मंगलवार को पति और पत्नी में विवाद हो गया और फिर दोनों एक कमरे में चले गए। इसके बाद आग लगा ली। यह देख पास में खेल रहे बच्चों ने शोर मचा दिया।
आवाज सुनकर ग्रामीणों ने आग बुझाकर दोनों को बाहर निकाला। लेकिन गंभीर रूप से झुलस चुकी महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर थी। बाद में उसने भी दम तोड़ दिया।
कस्बे के किसान राकेश कुमार (32) पुत्र सुन्दर सिंह की मंगलवार को करीब दो बजे किसी बात पर पत्नी पूजा राघव से विवाद हो गया। इसके बाद पति और पत्नी अपने मासूम बच्चों को छोड़कर एक कमरे में चले गये। इसी बीच कमरे से आग की लपटें बाहर निकलने लगीं।
मासूमों से छिन गया मां का दुलार
बच्चों संग खेल रही राकेश की भतीजी ने देखा तो शोर मचा दिया। इसे सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और कमरे को खोलने का प्रयास किया। दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रामीणों ने धक्का देकर इसे खोला और पानी डालकर आग बुझाई। यहां पूजा (28) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी ओर राकेश कुमार घायल हो गया था।
ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहजोई भेजा। लेकिन हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी पाकर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव कमरे में पड़ा था।
राकेश कुमार के तीन वर्ष की एक पुत्री खुशबू और सात माह के आर्यन को पता नहीं की इस दुनिया में मां और पिता का साया सिर से हमेशा के लिए उठ गया। वहीं पिता जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहा था। मासूम तो खेल रहे थे। अब इनकी मासूमियत को देखकर लोगों की आंखों से आंसू छलक आते हैं। खुशबू तो अभी से मां के लिए बेचैन है। सोमवार को ही सात माह के बच्चे का मुंडन संस्कार कराया था।