पति को मारने के लिए पत्नी ने किराए पर लिए गुंडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के शहर चेन्नई में एस नागज्योति नाम की महिला को ही उसके पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
शख्स की इस हत्या में महिला के घर वालों ने भी साथ दिया था। पति की हत्या होने पर पहले तो वह कहती रही उसका पति शराबी है इसलिए किसी ने उसका कत्ल कर दिया होगा।
लेकिन पुलिस ने जब शक के आधार पर महिला से लगातार पूछताछ की तो वह टूट गई पति की हत्या के पीछे की सारी कहानी बयान कर दी। आगे पढ़िए गुंडों से क्यों कराया पति का कत्ल?
पति के व्यवहार से परेशान हो गई थी पत्नी
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, हत्या की आरोपी नागज्योति का पति आए दिन उसके साथ मार-पीट करता रहता था, उसके साथ दुव्यवहार करता था जिससे वह परेशान हो गई थी।
पति से तंग आने की बात नागज्योति ने अपने माता-पिता से बताई। इसके बाद आरोपी महिला के घर वालों ने अपने दामाद की हत्या कराकर उससे बेटी का पीछा छुड़ाने की ठानी। इसके बाद उन्होंने कुद गुंडों से संपर्क कर एक शख्स की हत्या करने की बात तय की।
इसके बाद गुंडों ने योजनानुसार नागज्योति के पति को एक पुल के पास बुलाया और फिर उसका गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस को लोगोंन एक शख्स की हत्या की जानकारी दी तो पुलिस पता लगाकर नागज्योति के घर पहुंची और उसके पति की हत्या होने की जानकारी दी।
लेकिन पुलिस नागज्योति की प्रतिक्रिया देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने देखा कि नागज्योति को उसके पति की हत्या का कोई दुख नहीं है और न ही इससे वह हैरान हुई। इसके बाद पुलिस को महिला पर शक हुआ।