फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   wife forged ex husband's signature to sell his grave

पत्नी ने नकली दस्तखत करके बेच डाली पति की कब्र

Wed, 03 Jun 2015 06:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 03 Jun 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
wife forged ex husband's signature to sell his grave

एक महिला ने अपने पूर्व पति के नकली दस्तखत कर उसकी बुक कराई कब्र बेच डाली थी। अब अदालत ने महिला को पति के लिए नई कब्र खरीद कर देने का फरमान सुनाया है।

विज्ञापन


मामला लंदन का है जहां विलियम और जिलियन कैही ने दस साल पहले सटन कब्रिस्तान में 83,361 रुपए की जमीन खरीदी थी ताकी जब वे मरें तो उन्हें अगल बगल ही दफनाया जाए।
विज्ञापन


दुर्भाग्य से विलियन और जिलियम की शादी छ: साल पहले टूट गई। कुछ समय पहले पति विलियम जब कब्रिस्तान में अपनी जमीन का हाल चाल जानने पहुंचा तो अपनी कब्र पर किसी और को दफन देखकर दंग रह गया। दरअसल उसकी पूर्व पत्नी जिलियन ने विलियम के जाली दस्तखत करके उसकी कब्र किसी दूसरे व्यक्ति को 1,96,201 रुपए में बेच डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी कब्र पर कोई और दफन है!

wife forged ex husband's signature to sell his grave

विलियन ने बताया कि वो ये जानकर दंग रह गया कि उसकी जमीन पर कोई और दफन हो चुका है। खास बात ये रही कि विलियम को ये चौंकाने वाली जानकारी उसकी पूर्व पत्नी के भाई ने ही दी। विलियम ने कहा कि यह बात सुनकर उसे यकीन नहीं हुआ तो उसने इसकी जानकारी निकलवाई। जांच में सामने आया कि जिलियन ने विलियम के नकली दस्तखत कर जमीन बेच दी थी।

'मिरर' के मुताबिक विलियम ने बताया,''कोर्ट में वह ऐसे बर्ताव कर रही थी जैसे यह कोई गंभीर मसला है ही नहीं और सब मजाक है। लेकिन उसके चेहरे का रंग उड़ गया जब न्यायधीश ने उसे कब्र की नई जमीन के लिए 4,16,963 रुपए का जुर्माना देने की सजा सुनाई। यह पैसा विलियम को मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा।

पति फिर से खोज रहा है अपनी नई कब्र

wife forged ex husband's signature to sell his grave

अदालत के आदेश के बाद विलियम अब अपने लिए नई कब्र खोज रहे हैं। विलियम ने कहा कि वो पहले से ज्यादा अच्छी और आरामदेह कब्र खोजेंगे क्योंकि इसके लिए उन्हें जिलियम की तरफ से 4,16,963 रुपए मिलेंगे। का जुर्माना देने की सजा सुनाई गई है।

विलियम ने कहा कि जि‌लियम ने जब कब्र बेची तब उसकी कीमत कम थी, लेकिन नई जमीन नए रेट से खरीदी जाएगी और इसके लिए जिलियम को ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed