फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Wife cuts off husband's penis, again

तलाक नहीं देने पर ऐसी निर्दयी सजा!

Fri, 14 Mar 2014 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Mar 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
Wife cuts off husband's penis, again

वह अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहता था, लेकिन उसे क्या पता था कि इसके बदले उसे कितनी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी? पत्नी के गुस्से का आलम ये था कि उसने पति का लिंग ही काट दिया। वह भी एक बार नहीं, दो बार।

विज्ञापन


जी हां, मामला चाइना का है। जहां एक 30 वर्षीय महिला हान झांग ने अपने पति हान मोऊ का लिंग काट लिया। पति का दोष बस इतना ही था कि उसने हान झांग से तलाक मांगी थी।
विज्ञापन


तलाक की बात सुनकर हान झांग को बहुत गुस्सा आया और उसने नींद की कुछ गोलियां अपने पति हान मोऊ की ड्रिंक में मिला दी। जब वह सो गया तो झांग ने कैचियों से उसका लिंग काटकर उसे टॉयलेट में बहा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पति दूसरी महिला के चक्‍कर में तो नहीं'

Wife cuts off husband's penis, again

बताया जाता है कि हान झांग को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने कहा कि उसे इस बात की चिंता सता रही थी कि उसका पति किसी दूसरी महिला के चक्‍कर में है।

उसने कहा कि अगर हमारा तलाक हो जाता तो हमारे बच्‍चों की एक सौतेली मां होती जो बेहद खतरनाक है। इस घटना के बाद हान झांग को बेल मिल गई और वह अपने पति और बच्‍चों के पास वापस लौट गई।

हालांकि अपनी चोट से उबरने के बाद हान मोऊ ने बताया कि 'मैं अब भी अपनी पत्‍नी हान झांग से प्‍यार करता हूं। उसने मुझे बेहद खुबसूरत दो बेटे दिए है।

बचे हुए लिंग को दोबारा काट दिया

Wife cuts off husband's penis, again

तीन महीने तक तो सबकुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन झांग को फिर इस बात ती चिंता सताने लगी कि कहीं पति हान मोऊ फिर उससे तलाक ना मांगने लगे। इस चिंता में वह जलने लगी कि मैं क्या करू?

उसने फिर से एक खतरनाक फैसला ले लिया। अब वह पूरी तरह से अपने पति के लिंग का काम तमाम करने का फैसला कर लिया। उसने नींद की गोलियां कूटीं और पति के दूध के बर्तन में मिला दी।

पति अचेत होते ही उसने हान मऊ का जो थोड़ा बहुत लिंग बचा था वह भी काट दिया। इसके बाद झांग ने एंबुलेंस बुलाई और खुद पुलिस स्‍टेशन पहुंच गई। उसने अपना अपराध कबूल भी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed