विधवा महिला से गैंगरेप के बाद काट दिए बाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि 35 साल की एक विधवा महिला से दो लोगों ने बलात्कार किया और फिर उसके बाल काट दिए।
पुलिस के अनुसार, महिला ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए थे और रेप के बाद खेत में फेककर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो आरोपियों ने महिला को अगवा किया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला की हालत देखकर पुलिसवालों के भी होश उड़ गए।
मुंह में कपड़ा ठूंस दिया
पुलिस को दिए गए बयान में महिला ने बताया कि आरोपियों मे उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया जिसके चलते वह मदद के लिए चिल्ला भी नहीं सकी।
दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे बुरी तरह पीटा भी। आरोपियों ने रेप के बाद उसके बाल काट दिए और सुनसान जगह पर फेक कर फरार हो गए।
महिला किसी तरह पुलिस के पास पहुंची और पूरा हाल बयां कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों को की पहचान की कोशिश की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
14 साल के लड़के ने बच्ची से किया रेप
बिहार के भागलपुर जिले में 12 साल की एक बच्ची से नाबालिग लड़के ने रेप किया। घटना शुक्रवार की है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बच्ची दर्द से कराहते हुए घर पहुंची।
टीओआई के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हैरानप वाली बात ये है कि रेप के आरोपी लड़के की उम्र महज 14 साल है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची गांव में दूध बेचने निकली थी। तभी उसका पीछा कर रहे आरोपी ने सुनसान जगह पर उसे दबोच लिया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था।
हैवानियत से बेहोश हो गई लड़की
हैवानियत के कारण मासूम बच्ची बेहोश हो गई। होश में आने पर जब वह रोने लगी तो लोगों को घटना का पता चला। लोगों ने बच्ची को उसके घर पहुंचाया।
बच्ची से पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। लोगों ने पहले आरोपी के दोस्त को पकड़ा, जिसके घटनास्थल पर मौजूद होने का शक था।
पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी को भी जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।