फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   who always use to win lost her life

हमेशा जीतने वाली हारी जिंदगी की जंग, अपनों ने की हत्या!

Wed, 02 Sep 2015 06:04 PM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
who always use to win lost her life

तमाम परेशानियों से लड़कर हमेशा जीतने वाली एमडी मेडिसिन डॉक्टर शालिनी आर्य आखिरकार जिंदगी की जंग हार गईं। शरीर में घुले जहर से 28 घंटे तक लड़ने के बाद उन्होंने मंगलवार को दम तोड़ दिया। सुबह छह बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पति एवं उसकी मां के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी घर का ताला लगाकर फरार हैं।

विज्ञापन


सोमवार रात करीब ढाई बजे थापरनगर निवासी डॉ. शालिनी को बेहोशी की हालत में उनके पति डॉ. विशाल आर्य ने सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत वेंटिलेटर पर रखा दिया था। शालिनी के पिता राजेश कुमार कोड़ा ने आरोप लगाया था कि पति और सास वीना आर्य ने बेटी को जहर दिया है।
विज्ञापन


राजेश कोड़ा की तहरीर पर पुलिस ने डॉ. विशाल आर्य और वीना आर्य पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं शालिनी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। मंगलवार सुबह चार बजे तक उनकी पल्स रेट और ब्लडप्रेशर न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए थे। सुबह करीब पौने छह बजे उनकी सांसें बंद हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

who always use to win lost her life

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि डॉ. विशाल और मां वीना आर्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की तलाश में दबिश दी जा रही है। डॉक्टर शालिनी ने जहर खुद खाया या फिर उन्हें दिया गया, इसकी विवेचना में छानबीन की जाएगी।

तीन डॉक्टरों के पैनल ने सोमवार शाम करीब साढ़े बजे डॉक्टर शालिनी आर्य के शव का पोस्टमार्टम किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बिसरा सुरक्षित रखा गया है। इसे जांच के लिए आगरा फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शालिनी को किस तरह का जहरीला पदार्थ दिया गया।

फूटा परिजनों का गुस्सा

who always use to win lost her life

डॉ. शालिनी आर्य की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने मंगलवार दोपहर मेडिकल कॉलेज के बाहर गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। मेडिकल थाना एसओ ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो महिलाएं सड़क पर बैठ गईं और नारेबाजी करने लगीं। इस दौरान लोगों की पुलिस अफसरों से नोकझोंक भी हुई।

मंगलवार सुबह करीब सात बजे सदर बाजार पुलिस ने डॉ. शालिनी आर्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी भेज दिया था। इसके बाद मायके पक्ष और अन्य लोगों का मेडिकल पर तांता लग गया। दोपहर करीब 12 बजे तक न तो मोर्चरी पर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर पहुंचे और न ही पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर गढ़ रोड पर जाम लगा दिया।

बीच सड़क पर बैठी महिलाएं

who always use to win lost her life

महिलाएं बीच सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते हुए आरोपी पति डॉ. विशाल आर्य, सास वीना आर्य की गिरफ्तारी की मांग करने लगीं। जाम लगने की सूचना पर एसपी सिटी ओमप्रकाश, सीओ सिविल लाइन स्वर्णजीत कौर, एसओ मेडिकल बचन सिंह सिरोही और इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पुलिस की टीम लगी हुई है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए समय लगता है डॉक्टरों का पैनल ही पोस्टमार्टम करेगा। एक घंटे तक जाम के कारण गढ़ रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर सदर बाजार को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिसके बाद जाम खोला जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed