WhatsApp की लत ने कर दिया बर्बाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप सोच रहे होगें कि भला व्हाट्सएप की लत किसी को बरबाद भी कर सकती है, लेकिन ये सच है कि व्हाट्सएप ने लव मैरिज के नौ महीने बाद ही दांपत्य जीवन में दरार डाल दी है।
देर रात तक दोस्तों से चैटिंग में व्यस्त रहने वाली पत्नी ने गृहस्थी को पूरी तरह छोड़ दिया।
यहां तक कि ससुरालवालों से बात नहीं करती थी। जब पति आनलाइन होता तब मोबाइल बंद कर देती।
पत्नी के इस व्यवहार ने पति को शक्की भी बना दिया। काफी समय से चल रहे इस ऑनलाइन रहने के खेल से नाराज पति ने तलाक की गुहार लगाई है।
रात तीन बजे तक दोस्तों से करती है चैटिंग
ये मामला आगरा का है जहां रविवार को परामर्श केंद्र में यह चर्चा में रहा। आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र की रहने वाली युवती की मुलाकात दो साल पहले न्यू आगरा क्षेत्र में रहने वाले जूता कारोबारी से हुई।
दोनों में प्यार हुआ तो घरवालों की रजामंदी से शादी भी हो गई। शादी के एक साल बाद दंपति के बीच तकरार शुरू हो गई।
पति ने काउंसलर्स को बताया कि पत्नी रात तीन बजे तक दोस्तों से मोबाइल पर व्हाट्स एप चैटिंग करती है।
फेसबुक और ट्विटर पर भी घंटों ऑनलाइन रहती है। पति का कहना है कि जब वह चैटिंग करने लगता है तो मोबाइल बंद कर देती है।
अब साथ नहीं रह सकते वे दोनों
उसके मायके जाने पर भी ये सिलसिला चलता रहता है। पति का आरोप था कि इसी वजह से वह घरवालों के साथ बात नहीं करती है। इसी को लेकर तकरार इतनी बढ़ी की नौ माह पहले पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई। पति ने परिवार परामर्श केंद्र में तलाक दिलाने की गुहार लगाई है।
वहीं पत्नी का आरोप था कि पति उस पर शक करता है। उसकी मां भी उस पर ताने मारती है। वह पति के साथ नहीं रह सकती है। वह भी तलाक चाहती है। काउंसलर्स के समझाने पर भी दोनों के बीच सुलह नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों ने लिखकर दिया कि वह अब साथ नहीं रह सकते हैं। उन्हें तलाक चाहिए। इस पर उनकी फाइल भी बंद कर दी गई।
पति पति के गाल पर पत्नी ने जड़ा तमाचा
युवक ने काउंसलिंग के दौरान अपनी सास को पारिवारिक जिंदगी में दखल देने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन पर कई आरोप भी लगा दिए।
इस पर पत्नी ने काउंसलर्स के सामने पति के गाल पर तमाचा जड़ दिया। बाद में काउंसलर्स ने पत्नी को फटकार लगाई तो वह माफी मांगने लगी।
वहीं, न्यू आगरा की रहने वाली दो बहनों की शादी तीन साल पूर्व दो एक ही घर में दो भाइयों के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया। अब वह अपने पतियों के साथ नहीं रह सकती। इस पर उन्होंने तलाक दिलवाने की गुहार लगाई।