फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   west Bengal Police arrested Jharkhand Cops In Brothel

वेश्यालय में रंगरलियां मना रहे थे पुलिसवाले, पड़ा छापा

Mon, 23 Mar 2015 03:54 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
west Bengal Police arrested Jharkhand Cops In Brothel

एक कैदी का इलाज कराने रांची गए झारखंड पुलिस के तीन सिपाहियों को पश्चिम बंगाल पुलिस ने छापामारी करके आसनसोल के एक वेश्यालय से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झारखंड के कोडरमा जिले के तीन पुलिसवालों को बीते शुक्रवार कोलकाता के बर्दवान जिले के एक वेश्यालय में पकड़ा गया था। उनके ड्राइवर और एक अन्य सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कोडरमा प्रशासन से संपर्क साधा और सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में वापस झारखंड के लिए रवाना कर दिया। उन्हें लेने के लिए झारखंड से एक टीम भेजी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद ट्रेन पकड़कर जेल पहुंचा कैदी

west Bengal Police arrested Jharkhand Cops In Brothel

कोडरमा के एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि एक हवलदार और तीन कांस्टेबल एक कैदी को कोडरमा जेल से रांची के एक अस्पताल इलाज कराने ले गए थे। उन्होंने कोडरमा लौटने के लिए एक निजी वाहन किराए पर लिया था।

उनमें से तीन पुलिसकर्मी कैदा को लेकर गाड़ी से आसनसोल जाने लगे तो चौथे ने उन्हें छोड़ दिया और बिना सूचना के घर चला गया। मामला सामने आने के बाद चारों को सस्पेंड कर दिया गया है।

गौर करने वाली बात ये है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान जिस कैदी को लेकर सिपाही निकले थे, वह खुद ही ट्रेन पकड़कर कोडरमा जेल पहुंच गया और जेल अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

हत्या का आरोपी है कैदी, दिखाई ईमानदारी

west Bengal Police arrested Jharkhand Cops In Brothel

कोडरमा जेल के सुपरिंटेंडेंट किशोर लाखरा ने बताया कि कैदी बिरजू यादव हत्या के एक मामले में आरोपी है। आसनसोल रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर वह सीधे कोडरमा जेल पहुंचा और सारा हाल सुनाया। उसने बताया कि वह खुद चलकर जेल पहुंचा है, जबकि पुलिसवाले मौज मस्ती करने में लगे हैं।

उसने बताया कि सारे पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को रांची छोड़ दिया था। उन्होंने हजारीबाग इलाके में सड़क किनारे एक ढाबे में खाना खाया और शराब पी। इसके बाद उन्होंने मौज-मस्ती का प्लान बनाया और ड्राइवर को आसनसोल चलने को कहा।

उन्होंने योजना बनाई थी कि वे शुक्रवार को निकलेंगे और 10 बजे तक कोडरमा पहुंच जाएंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और कोलकाता पुलिस ने उन्हें वेश्यालय से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed