{"_id":"c4a54c1330e81bc57cf72a86d5ba1419","slug":"went-to-see-plot-happend-gang-rape","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्लाट दिखाने ले गए थे, लूट ली आबरू","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्लाट दिखाने ले गए थे, लूट ली आबरू
Updated Mon, 14 Jul 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
एनसीआर में महिलाओं की आबरू पर हमले लगातार जारी हैं। ताजा मामला हरियाणा के पटौदी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जहां प्लॉट दिखाने के बहाने पांच लोगों ने एक निजी कंपनी में तैनात महिला सुरक्षा गार्ड के साथ शनिवार की शाम सामूहिक दुष्कर्म किया।
पटौदी थाना पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि वारदात का एक आरोपी अभी फरार है।
Trending Videos
ट्यूबवेल पर ले जाकर किया दुष्कर्म
गुड़गांव की एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात 45 वर्षीया महिला को पटौदी के खोड़ गांव के लोगों ने झांसे में लेकर शनिवार को अपने पास बुलाया।
पहले तो लोगों ने महिला को प्लॉट दिखाया बाद में उसे एक खेत में ट्यूबवेल के पास ले जाकर एक-एक कर उससे दुष्कर्म किया।
अपनी हवस शांत करने के बाद आरोपियों ने मुंह खोलने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला उनके चंगुल से छूटकर किसी तरह थाने पहुंची।

पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा
जहां पर पुलिस ने उसका बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल चेकअप कराया। महिला के साथ बलात्कार की पुष्टि होने पर उसका 164 के तहत बयान दर्ज हुआ।
पटौदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों खोड़ निवासी कृष्ण पुत्र रतीराम, धर्मेंद्र पुत्र बलवान, बलवान पुत्र महाबीर व पवन पुत्र धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात के बाद से आरोपियों का एक साथी रिक्की अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं घटना के बाद से महिला काफी दहशत में है।