फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   weird decision of panchayat on rape accused

रेप की कोशिश, आरोपी को 5 जूते की सजा

Sat, 11 Jan 2014 11:07 AM IST
अमर उजाला, मंसूरपुर
अमर उजाला, मंसूरपुर Updated Sat, 11 Jan 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
weird decision of panchayat on rape accused

क्षेत्र के एक गांव में युवक ने साढे़ चार साल की बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया। इसके बाद गांव में बिरादरी की पंचायत हुई, जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

विज्ञापन


जिस पर पंचों के आदेश पर बच्ची की मां ने आरोपी युवक को पांच जूते मारे। पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। यह मामला मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव का है।
विज्ञापन


रेलवे लाइन के पास स्थित इस गांव के एक युवक ने गुरुवार दुपहर को पड़ोसी की साढे़ चार साल की बेटी को बहला फुसला कर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। बच्ची के रोने पर आरोपी उसे छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका के परिजनों ने बिरादरी के जिम्मेदार लोगों को इस बारे में बताया तो शुक्रवार दुपहर को गांव में ही बिरादरी की पंचायत बैठ गई, जिसमें आसपास के गांव के लोग भी शामिल हुए।


पंचों के आदेश पर आरोपी के परिजनों ने आरोपी युवक को पंचायत में पेश किया। पंचायत में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। जिस पर पंचों ने उसे पांच जूते मारने की सजा सुनाई।

पीड़िता बच्ची की मां ने पंचायत में ही आरोपी युवक को पांच जूते मारे, तब पंचायत ने उसे जाने दिया। इस संबंध में किसी ने पुलिस को खबर नहीं दी है।

मंसूरपुर इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई घटना या पंचायत होने की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed