फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   wedding thief arrested in bengaluru with 17.5 lalks valuables

शादी में सूट-बूट पहन करता था वारदात, CCTV ने पकड़ी हरकत

Wed, 21 Oct 2015 12:34 PM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
wedding thief arrested in bengaluru with 17.5 lalks valuables

शादी के घर में भाग दौड़ और भीड़भाड़ के बीच एक बार को यह भूल ही जाते हैं कि कौन घर का सदस्य है और कौन बाहरी। ऐसे में कई बार नाक के नीचे से चीजें सरक जाती हैं और पता भी नहीं चलता क्योंकि कहते हैं न 'सावधानी हटी दुर्घटना घटी'।

विज्ञापन


ऐसा ही कुछ हुआ बेंगलुरू की कई शादियों में जहां दूल्हा-दुल्हन के कमरों से सोने, जेवर और तोहफे गायब हो रहे थे और घर वालों को जब तक पता चलता तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


38 साल का सैयद अफसार पाशा कई अंजानी शादियों में सूट बूट पहन कर मेहमान बन कर जाता है और इतनी आसानी से बाकी मेहमानों के बीच घुल मिल जाता था मानों उन्हें सालों से जानता हो, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन इन सब के बीच वह अपने गुपचुप इरादों को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों का कीमती सामान बरामद

wedding thief arrested in bengaluru with 17.5 lalks valuables

कमरों में रखे तोहफे, लोगों की पर्स, वॉलेट उसकी नजर से बच नहीं पाते थे और उन पर ऐसे हाथ साफ करता था जैसे भगोने से बिल्ली दूध चट कर जाती है।

सोमवार को पाशा जब पुलिस के हत्थे चढ़ा तो उसके पास से 703 ग्राम सोना और 17.5 लाख का कीमती सामान बरामद हुआ। लेकिन यह पाशा की कोई नई आदत नहीं थी और काफी समय से वह इसी में लगा था।

दिसंबर 2014 में कमल बाशा नाम के आदमी ने पुलिस थाने में अपनी बेटी की शादी से गायब हुई चीजों की रिपोर्ट लिखवाई। कमल बाशा ने बंगरगट्टा रोड पर अपने लाडली की शादी के लिए मैरिज हॉल बुक किया था।

जेल जा कर भी नहीं सुधरा यह चोर

wedding thief arrested in bengaluru with 17.5 lalks valuables

समारोह चल ही रहा था कि परिवार को पता चला कि 145 ग्राम के सोने के जेवर गायब हैं। परिवार को दाढ़ी वाले एक अंजान व्यक्ति पर शक था। पुलिस में शिकायत कर जब शादी का वीडियो देखा गया तो पाशा की पहचान हुई और उसे ढूंढने के तुंरत आदेश दे दिए गए।

यह भी सामने आया कि 2014 में उसे ऐसे ही एक मामले में जेल भेजा जा चुका है, लेकिन आदतें कहां पीछा छोड़ती हैं। जैसे ही वह बेल पर बाहर निकला, फिर से अपने धंधे में लग गया।

पाशा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस शादी में हुई चोरी के तीन मामलों और घर में हुई चोरी के 10 मामलों को सुलझा पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed