फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   wanted criminal bhola killed in encounter

एनकाउंटर में मारा गया 50 हजार का इनामी बदमाश

Sun, 09 Aug 2015 08:27 AM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 08:27 AM IST
विज्ञापन
wanted criminal bhola killed in encounter

गोंडा के गांव ढांठौली का दुर्दांत अपराधी पंकज उर्फ भोला शनिवार तड़के सारसौल के पास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसपर 50 हजार का इनाम था।

विज्ञापन


लूट, हत्या जैसे संगीन मामलों में लंबे समय से वांछित इस दुर्दांत अपराधी को मार गिराने में  बन्नादेवी पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को उस समय सफलता मिली, जब वह अपने एक साथी के साथ बाइक पर हाईवे के रास्ते जा रहा था।
विज्ञापन


इस बीच घेराबंदी कर जब पकड़ने की कोशिश की गई तो दोनों ने पुलिस पर फारियंग  कर दी। मगर जवाबी कार्रवाई में भोला बुरी तरह जख्मी हो गया, जबकि उसका साथी बाइक छोड़ कर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोला को जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी और एसएसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके लिए डीजीपी जगमोहन यादव ने पुलिस टीम को बधाई दी है।

हत्या, लूट, डकैती जैसे थे आरोप

wanted criminal bhola killed in encounter

हत्या, अपहरण, लूट, डकैती और रंगदारी वसूली जैसे संगीन अपराधों के लिए कुख्यात अरुण फौजी गैंग का शार्प शूटर 30 वर्षीय पंकज उर्फ भोला पुत्र दिनेश 27 मई की दुपहर मथुरा कचहरी से फीरोजाबाद जेल जाते समय टूंडला के पास साथियों की मदद से पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकला था।

उसने पुलिस की राइफल भी लूट ली थी। इस हमले में दो सिपाही जख्मी हुए थे। तभी से भोला की आगरा जोन की सभी जिलों की पुलिस और एसटीएफ  को तलाश थी। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था।

बताते हैं कि शुक्रवार शाम उसके जिले में आने की खबर क्राइम ब्रांच को मिली थी। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। रात करीब तीन बजे उसके गोंडा इलाके से निकलकर हाईवे के रास्ते गभाना होते हुए खुर्जा की ओर जाने की सूचना मिली।

भाग गया उसका साथी

wanted criminal bhola killed in encounter

इसके आधार पर सारसौल के पास भीकमपुर गांव से सटे हाईवे पर जब एसओ बन्नादेवी, अनुज कुमार, क्राइम ब्रांच प्रभारी रवि त्यागी, सर्विलांस इंचार्ज छोटेलाल की टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो बाइक पर अपने साथी के साथ पीछे बैठे पंकज उर्फ भोला ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जब उन्हें घेरने की कोशिश तो बाइक हाईवे से भीकमपुर की ओर कच्चे रास्ते पर उतर दी गई। इसके बाद पंकज व उसका साथी बाइक से उतरकर फायरिंग करते हुए पैदल खेतों में भागने लगे।

लेकिन पुलिस मुठभेड़ में चार गोलियां लगने से भोला जख्मी होकर वहीं गिर गया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।

अस्पताल में मृत घोषित

wanted criminal bhola killed in encounter

उसे पुलिस कस्टडी में लेकर जब जिला अस्पताल पहुंचाया गया तो, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भोला के साथी की काफी तलाश की, पर वह काबू में नहीं आया। सूचना मिलने पर सबसे पहले एसपी क्राइम अशोक शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में डीआईजी गोविंद अग्रवाल, एसएसपी जे रविंदर गौड़, सीओ द्वितीय सत्यप्रकाश यादव पहुंचे।

-  गोंडा थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी पंकज उर्फ भोला फिरोजाबाद में  पुलिस पर हमला कर भाग निकला था। तभी से उसकी तलाश थी। वह जिले में बड़े लोगों से रंगदारी वसूलने और अन्य संगीन अपराधों के चलते वह वांछित था। एसटीएफ सहित फिरोजाबाद पुलिस को भी उसकी तलाश थी। हमारी टीम ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया। इसके लिए टीम को सम्मानित किया जाएगा। फरार साथी की तलाश चल रही है।

-जे रविंदर गौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed