फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Waiter got Murdered in meerut hotel

रोटी के लिए कर दिया वेटर का मर्डर

Thu, 27 Nov 2014 03:41 PM IST
Updated Thu, 27 Nov 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
Waiter got Murdered in meerut hotel

मेरठ के बीचोंबीच बेगमपुल स्थित लायंस होटल में बुधवार रात पौने नौ बजे एक दुस्साहसिक वारदात हो गई। दो रोटी के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में वेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर आरोपी होटल के बाहर खड़ी अपनी गाड़ी से फरार हो गए, जबकि सामने ही पुलिस चेकिंग कर रही थी। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सदर कैंट और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड में गढ़वाल के लोहा गढ़ क्षेत्र निवासी रतन सिंह नेगी पुत्र उम्मेद सिंह (26) पांच साल से लायंस होटल में वेटर का काम कर रहा था। शाम सात बजे आधा दर्जन युवक होटल में तीसरी मंजिल पर खाना खाने आए। डेढ़ घंटे युवकों ने होटल में उत्पात भी मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बार होटल मालिक रणजीत सिंह खुद ऊपर गए और युवकों को शांत रहने को कहा। युवकों को डराने के लिए रणजीत ने मोबाइल से उनके फोटो तक खींचे।

सीने में मारी गोली, मची अफरातफरी

Waiter got Murdered in meerut hotel

मालिक ने बताया कि खाना खाने के दौरान एक युवक ने होटल का बिल दे दिया। तभी दूसरे युवक ने वेटर से दो रोटी मंगवा ली। खाना खाकर जाते समय रतन सिंह ने दो रोटियों का पैसा युवकों से मांगा। इसी बात पर युवकों का वेटर से झगड़ा हुआ और उन्होंने रतन सिंह के सीने में सटाकर गोली मार दी।

युवकों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इससे होटल में अफरातफरी मच गई और कर्मचारी भागते हुए तीसरी मंजिल पर पहुंचे। रास्ते में आरोपी युवक उनसे टकराए भी, लेकिन किसी ने उन्हें टोकना मुनासिब नहीं समझा। आरोपी आसानी से अपनी गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए।

होटल मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और लहूलुहान रतन को निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस से होटल मालिक ने बताया कि युवकों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था। वेटर ने दोनों में समझौता कराया था। इस बात पर ही एक पक्ष के युवकों ने दोबारा होटल में आकर यह वारदात कर दी।

हॉस्टल में दी दबिश

Waiter got Murdered in meerut hotel

होटल मालिक के मुताबिक, तीन युवकों ने बताया था कि वे त्यागी हॉस्टल से आए हैं। युवकों ने उन्हें आईडी भी दिखाई थी। पुलिस ने तीनों युवकों के फोटो होटल मालिक से जुटाकर हॉस्टल में दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा। सीओ सदर कैंट स्वर्णजीत कौर ने बताया कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। तीनों युवकों की पहचान हो चुकी है।

सामने चेकिंग, अंदर मर्डर:
रात आठ बजे होटल के सामने सीओ सदर-कैंट स्वर्णजीत कौर पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। वारदात से 10 मिनट पहले सीओ किसी काम से चली गईं, जबकि पुलिस चेकिंग करती रही।

सवाल उठता है कि सामने चेकिंग होने के चलते आरोपी अपनी गाड़ियों में सवार होकर कैसे भाग गए? लोगों में चर्चा है कि होटल के कर्मचारियों ने जानबूझकर आरोपियों को मौके से जाने दिया। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

एसपी सिटी ओमप्रकाश ने कहा कि होटल के बिल को लेकर वेटर का युवकों से झगड़ा हुआ था। इस पर युवकों ने वेटर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में त्यागी हॉस्टल में दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा। होटल कर्मियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed