{"_id":"79ee69a6b20fc87b9d64d3d2a5adde26","slug":"virgin-auctions-in-colombian-city-medellin","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस्मफरोशी: यहां लगती है कुंवारेपन की बोली...","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
जिस्मफरोशी: यहां लगती है कुंवारेपन की बोली...
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 11 Oct 2013 07:00 PM IST
विज्ञापन
बस्तियों से 10 साल की लड़कियों को खरीदकर जुर्म की दुनिया में शामिल किया जा रहा है। बड़े होने पर उनके कुंवारेपन की बोली जिस्मफरोशों की मंडी में लगाई जाती है।
विज्ञापन
गैंग के सरगना उन लड़कियों को ड्रग्स माफिया और विदेशी पर्यटकों को बेचते हैं। इसके एवज में ये गैंग लड़कियों के घरवालों को स्टाइलिश कपड़े, कोकिन और आर्थिक मदद देने का भरोसा देते हैं।
विज्ञापन
एक बार जब लड़कियां उनके गैंग में शामिल हो जाती हैं तो एक कीमती वस्तु की तरह उनकी सुरक्षा की जाती है। सहयोग से इनकार करने पर गैंग उनको जान से मारने की धमकी देता है। यह हकीकत है कोलंबिया के मेडेलिन शहर के स्ट्रीट गैंग्स की।
विज्ञापन
डेली मेल के अनुसार, एक एनजीओ के निदेशक लुईस पार्डो पिछले एक साल से इन गैंग की इस गतिविधियों पर शोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये लड़कियां एक गैंग से दूसरे गैंग के हाथों में जाती रहती हैं और इस अंत में वह एक वेश्या बन जाती हैं।
प्रशासन का कहना है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करने में असहाय हैं क्योंकि इन गलियों पर उत्पादक संघ का प्रभुत्व है। वह यहां के मसलों के निपटारे के लिए कर लेता है। उनका का यह भी कहना है कि लोगों की चुप्पी की वजह से भी उनके हाथ बंधे हैं। उन लड़कियों में से कई अपनी मर्जी से इस काम में आती हैं।
पीड़ितों के साथ काम करने वाली संस्थाओं का कहना है कि प्रशासन की प्रतिक्रिया इस मामले में कमजोर हुई है। पार्डो का कहना है कि जुर्म की दुनिया का यह धंधा चल रहा है और यहां प्रतिदिन हालात खराब हो रहे हैं। यहां पुलिस या सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।