फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   violence in etah district jail

एटा: जेल में भयंकर बवाल, जेलर घायल

Tue, 03 Mar 2015 03:27 PM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
violence in etah district jail

एटा जिला जेल में मंगलवार सुबह कैदियों ने जमकर बवाल किया। बताया जा रहा है कि सुबह बैरक चैकिंग के दौरान मोबाइल और सिम मिलने के बाद हुए उपद्रव में कम से कम आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


चेकिंग के दौरान कैदियों ने हंगामा करना शुरू किया और देखते ही देखते यह हिंसात्मक बवाल में तब्दील हो गया। कैदियों ने जेल के अंदर पहुंचे सिपाहियों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


इस बवाल में जेलर के घायल होने की भी सूचना मिली है। बताया जा रहा रहा कि उन्हें चोटें आई हैं।

जेल आए थे भाजपा सांसद साक्षी महाराज

violence in etah district jail

जेल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह अचानक जेल के अंदर से फायरिंग की आवाज आई। जिसके बाद लोग चौंकन्ने हो गए। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले भाजपा सांसद साक्षी महाराज जेल में आए थे।

साक्षी महाराज अपने भाई को लेने आए थे, जो हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। कल उसकी जमानत हुई थी, जिसके बाद आज उसे रिहा किया जाना था।

जेल में बवाल की सूचना के बाद भी फोर्स पहुंचने में काफी देर हुई, जिसके चलते हंगामा और बढ़ गया। फिलहाल हालात काबू हैं। डीएम और एसएसपी समेत जिले के तमाम आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

बोले कमिश्नर, 'जेल में होती है अवैध वसूली'

violence in etah district jail

जेल में हुए बवाल और हंगामे के बाद फीरोजाबाद में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। उधर, बवाल की सूचना मिलने पर कमिश्नर अलीगढ़ चंद्रकांत और डीआईजी गोविंद अग्रवाल भी जेल पहुंच गए हैं।

डीएम एटा निधि केसरवानी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। फीरोजाबाद के एडीएम इसकी जांच करेंगे। डीएम ने चार सिपाहियों के घायल होने की पुष्टि की है। फिलहाल जेल में हालात काबू में आ गए हैं। पुलिस और आलाअधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

कमिश्नर चंद्रकांत ने कहा कि प्रथम दृष्टा जेल प्रशासन ने देरी से पुलिस व प्रशासन को घटना की सूचना दी। जेल में मोबाइल व सिम मिली हैं। बताया जा रहा है जेल में अवैध वसूली भी होती थी। इस सबकी जांच डीएम करेंगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed