फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   villagers caught police sub inspector in illicit relationship in ballia

युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला दरोगा

Fri, 01 Jan 2016 03:08 PM IST
संवाददाता/अमर उजाला, बलिया
संवाददाता/अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 01 Jan 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
villagers caught police sub inspector in illicit relationship in ballia

उत्तर प्रदेश में बलिया के एक दरोगा के कृत्य से जनपद में खाकी वर्दी शर्मसार हो गई। गुरुवार को भोर में एक पुलिस चौकी इंचार्ज एक घर में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने दरोगा को घर में बंद कर दिया। 100 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ सदर बाबू लाल यादव, नरहीं एसओ रामरतन सिंह सहित अन्य आला अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन


सीओ के मुताबिक मामले की जांच बैठा दी गई है। उधर पुलिस कप्तान अनीस अहमद ने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने दरोगा को पीटा

villagers caught police sub inspector in illicit relationship in ballia

नरहीं थाने के एक पुलिस चौकी इंचार्ज का पास के ही एक गांव में काफी दिनों से आनाजाना था। पुलिस चौकी का एक सिपाही अक्सर दरोगा को लेकर गांव की एक युवती से मिलने रात के वक्त जाता था।

पुलिस की गाड़ी रात के वक्त एक घर के सामने रुकती थी और दरोगा वहां घंटों वक्त बिताता था। यह देख आसपास के लोग परेशान थे। बुधवार को ग्रामीण पहले से ही दरोगा को पकड़ने के लिए तैयार थे।

रात लगभग नौ बजे चौकी इंचार्ज एक सिपाही के साथ बाइक से युवती के घर पहुंचा। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो दारोगा और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर आगबबूला हो गए। ग्रामीणों ने पहले दरोगा को थप्पड़ जड़ा, फिर दरवाजा बंद कर दोनों को घर में ही कैद कर दिया।

गांव में पुलिस तैनात

villagers caught police sub inspector in illicit relationship in ballia

इसके बाद 100 नंबर डायल कर घटना की सूचना दी। इस पर एसओ मौके पर पहुंच गए। मौके की नजाकत को भांप थानाध्यक्ष ने आला अधिकारियों को घटना की सूचना दी।

मौके पर तत्काल सीओ बाबूलाल यादव पहुंच गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में जबर्दस्त उबाल है।

इस संबंध में सीओ सदर बाबूलाल यादव ने बताया कि मामले की जांच बैठा दी गई है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed