फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   villagers beat couple in amroha

पहले प्रेमी जोड़े को पीटा, फिर युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 20 Aug 2013 01:20 PM IST
अमरोहा/ब्यूरो
अमरोहा/ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
villagers beat couple in amroha

युवक-युवती को साथ-साथ देखा, तो पंचायत ने फैसला कर दिया और सजा भी सुना डाली। प्रेमी युगल को रस्सियों से बांधकर पीटा गया। दोनों रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन गांववालों की अदालत नहीं पसीजी।

विज्ञापन


वहां मौजूद चौकीदार ने पुलिस को सूचना देनी चाही तो उसे भी पीटा गया। बाद में दबाव में दी गई युवती पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला अमरोहा जिले का है।
विज्ञापन


एक गांव की युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों से छिपकर प्रेमी युगल अक्सर मिलता- जुलता था। गांव में इश्क के चर्चे आम हुए, तो युवती के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, मोहब्बत कम नहीं हुई। घटना रविवार रात की है। परिजनों की नजर से बचकर युवती खेत पर पहुंच गई जहां युवक पहले से उसका इंतजार कर रहा था। बातचीत की आहट पर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उन्हें देखकर शोर मचा दिया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई।

लोगों ने प्रेमी युगल को रस्सियों से बांध दिया और सरेआम उनकी बेरहमी से पिटाई की। पुलिस को सूचना देने की कोशिश पर चौकीदार को भी पीटा गया।

थानाध्यक्ष के मुताबिक प्रेमी जितेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed