फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Victim women said he raped me in front of my eight-month-old

पीड़िता बोली वो बच्चे के सामने करता रहा था मेरा रेप

Thu, 16 Apr 2015 07:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Apr 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
Victim women said he raped me in front of my eight-month-old

यूके की एक महिला ने बताया कि जब वो महज 19 साल की थी तब एक व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसके आठ महीने के बेटे के सामने उसका बलात्कार कर उसकी जिंदगी तबाह कर दी थी।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वो उस हमले के बाद इतना घबरा गई थी कि वो उस जगह को छोड़कर देश के दूसरे हिस्से में जाकर रहने लगी थी। आज पीड़िता 35 साल की हो चुकी है। पीड़िता ने बताया कि वो उस हमले के बाद अपने ही घर में खुद को सुरक्षित नहीं मानती थी और वो अपने तकिए के नीचे हथियार रखकर सोती थी।
विज्ञापन


महिला ने आरोपी का निक नेम क्रंच बताया। इस मामले का मुख्य आरोपी विलियम दिसंबर 2013 में कोर्ट के सामने पेश हुआ था जहां उसने बलात्कार के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर ने अपने 42वें जन्मदिन पर किया महिला पर हमला

Victim women said he raped me in front of my eight-month-old

हालांकि इस मामले में अदालत ने विलियम को दोषी पाया और उसे 10 साल जेल की सजा सुनाई। आरोपी ने काफी साल पुराने इस मामले पर पहली बार अपनी जुबान खोली। उसने कहा वारदात वाले दिन उसका 42वां जन्मदिन था।

पीड़िता ने कहा कि उस राक्षस ने मेरे साथ जो भी किया मैं उससे कभी भी नहीं उबर सकती हूं, लेकिन आज जब वो जेल के भीतर है तो मुझे इतना संतोष है कि अन्य जवान लड़कियां सुरक्षित हैं।

उसने बताया कि हमले के बाद करीब 14 साल तक वो अपने तकिए के नीचे चाकू और हथौड़ा लेकर सोती रही। पुलिस से इस मामले की शिकायत पर उसने कहा कि वो जानती है कि यह कितना मुश्किल होता है लेकिन पुलिस ने उनकी काफी मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed