फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   victim loves me says narayan sai

पीड़ित मुझसे बेइंतहा प्यार करती हैः साईं

Tue, 10 Dec 2013 12:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Dec 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
victim loves me says narayan sai

रेप के ओराप में गिरफ्तार आसाराम के बेटे नारायण साईं ने पीड़िता के बारे में सनसनीखेज बयान दिया है। साईं ने कहा है कि पीड़िता पहले भी उससे प्यार करती थी और आज भी करती है।

विज्ञापन


हालांकि, पीड़िता कुछ और कह रही है। साईं की इन बातों को सुनकर पीड़िता ने कहा कि वह साईं से नफरत करती थी, अभी भी करती है और आगे भी करती रहेगी।

नारायण साईं की कुकर्म कथा, पत्नी की जुबानी
विज्ञापन


गुजरात पुलिस साईं को सूरत के न्यू सिविल हॉस्पिटल में नियमित मेडिकल जांच के लिए लाई थी। वहां पर साईं ने कहा कि पीड़िता पहले भी उससे प्यार करती थी और आज भी वह उससे प्यार करती है। पीड़िता के लिए उसके दिल में कोई नफरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साईं के पुलिस से लुका-छिपी के 58 दिन

साईं के बयान पर पीड़िता ने कहा कि उसने यह बातें उसे परेशान करने के लिए कही हैं। वह बेकार के बयान देकर उसकी हिम्मत को तोड़ना चाहता है। वह पहले भी उससे नफरत करती थी और अब भी उससे नफरत करती है।

गौरतलब है कि सूरत की पीड़ित युवती की शिकायत पर गुजरात पुलिस ने नारायण साईं के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था।

कई दिनों तक पुलिस के सामने न आने पर कोर्ट ने साईं को भगोड़ा घोषित कर दिया था। 58 दिनों तक लुका-छिपी के बाद दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से साईं को उसके सेवकों के साथ गिरफ्तार कर लिया था।

नाबालिग से रेप के मामले में ही साईं के पिता आसाराम भी जोधपुर जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed