फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   US woman takes to Twitter to nab man who masturbated at front of her in Mumbai

अमेरिकी महिला के सामने एक शख्स ने की अश्लीलता

Tue, 18 Aug 2015 08:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 18 Aug 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
US woman takes to Twitter to nab man who masturbated at front of her in Mumbai

मुंबई में एक ऐसी घटना सामने आई जिससे मुंबई पर महिलाओं के लिए एक असुरक्षित होने का कलंक लग सकता है। सोमवार को एक अमेरिकी महिला ने एक शख्स की फोटो ट्वीट कर कहा है कि ये शख्स उसके सामने रास्ते में खड़े होकर अश्लील हरकत कर रहा था वो भी दिन के उजाले में।

विज्ञापन


यह घटना दक्षिणी मुंबई के कोलाबा इलाके की है जहां सोमवार को सुबह करीब नौ बजे एक शख्स मैरियाना अब्दो को देखकर हस्तमैथुन कर रहा था। महिला ने शख्स की इस शर्मनाक हरकत पर आजिज हो उसकी फोटो खींच ली उसे ट्वीट कर इस बारे में लोगों को बताया।
विज्ञापन


हांलाकि इस घटना की खबरें मीडिया में आने के बाद मैरियाना ने उस फोटो और ट्वीट को डिलीट कर दिया है और लोगों से मिले समर्थन के लिए आभार जताया है। मैरियाना ने कहा है कि वह अब पुलिस के संपर्क में है इसलिए उस ट्वीट को डिलीट कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीट के बाद पुलिस में पहुंचा मामला

US woman takes to Twitter to nab man who masturbated at front of her in Mumbai

मिड डे के अनुसार, घटना सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आरोपी शख्स की तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस इस उलझन में है कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की किन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए।

हालांकि महिला इस घटना को लेकर पुलिस के पास नहीं गई और न ही इस बारे में पुलिस से कोई शिकायत की। कोलाबा ‌थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर विनय गॉडगिल ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें इस बारे में जानकारी मिली थी जिसके बाद महिला से संपर्क किया गया और आरोपी को खोजने का काम शुरू किया है।

मैरी ने जो फोटो ट्वीट किया है उसके जरिए पुलिस ने आरोपी शख्स को खोजने में जुटी है। वहीं महिला ने इस पर ‌मिली लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया पर संतोष जताया है।





विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed