{"_id":"ff8a56a172b64ea0007918de5a51d047","slug":"us-man-kills-girlfriend-s-baby-for-crying-during-football-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच में रोया गर्लफ्रेंड का बच्चा, पटककर मार डाला!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मैच में रोया गर्लफ्रेंड का बच्चा, पटककर मार डाला!
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Sun, 22 Dec 2013 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एक युवक ने टीवी पर फुटबॉल मैच देखने के दौरान एक बच्चे के शोर करने पर उसको मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पांच माह का वह बच्चा युवक की गर्लफ्रेंड का था।
पुलिस ने बताया कि बीते सात दिसंबर को ओकाहोमा का 22 वर्षीय मार्किज वॉकर फुटबॉल मैच देख रहा था। लेकिन, इस दौरान उसकी गर्लफ्रेंड का पांच माह का बेटा रो रहा था।
बच्चे के काफी देर तक रोने के बाद अचानक गुस्साए वॉकर ने उस बच्चे को बहुत तेजी से झपटा, जिसकी वजह से उसके सिर और दिमाग में चोट आ गई।
यही नहीं, मैच में खलल से गुस्साए मार्कीज वॉकर ने करीब दो फुट की ऊंचाई से बच्चे को तेजी से पटका, जिस कारण बच्चे को गंभीर चोटें आईं।
इसके बाद अगले चार घंटे तक उसने उस मासूम बच्चे की कोई खबर नहीं ली। चार घंटे बाद जब बच्चे के चुप होने और कोई हरकत न करने पर उसका ध्यान बच्चे की ओर गया तो उसको नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मार्कीज के पड़ोसी के मुताबिक बच्चा काफी देर से रो रहा था और चुप कराने की कोशिशों के बाद भी जब चुप नहीं हुआ तो मार्कीज ने हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए उस मासूम बच्चे की जान लेकर उसे हमेशा के लिए चुप करा दिया।
विज्ञापन