{"_id":"41214b22c5d8bb0518d045d50b9a3ca1","slug":"upload-nude-video-of-college-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू-ट्यूब पर डाला छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
यू-ट्यूब पर डाला छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Sep 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-7 के पार्क में छात्रा की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पड़ोसी युवक ने यू-ट्यूब पर डाल दी।
विज्ञापन
स्कूल टीचर को आपत्तिजनक वीडियो की जानकारी मिली तो उन्होंने छात्रा के पिता को बुलाकर घटना की जानकारी दी। छात्रा के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
साइबर सेल ने मामले की छानबीन कर पिंजौर निवासी कुनाल के खिलाफ सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पिंजौर निवासी ने साइबर सेल को शिकायत दी कि किसी ने उनकी बेटी का सेक्टर-7 के पार्क में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड कर दी है। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने मामले की जांच की।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि जिस इंटरनेट कनेक्शन से वीडियो अपलोड हुई है, वह पिजौर के सीआरपीएफ कॉलोनी निवासी कुनाल का है। जांच में पता चला कि वीडियो पिंजौर के कुनाल ने अपलोड किया था। साइबर सेल कुनाल की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।